आमतौर पर Apple के डिवाइसेज़ खरीदने पर महंगे पड़ सकते हैं और कंपनी के प्रीमियम डिवाइस आईफोन, आईपैड, मैकबुक प्रो आदि पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, सेल इन महंगे एप्पल डिवाइसेज़ को खरीदने का बढ़िया मौका होता है। अब ई-कॉमर्स जायंट Amazon Apple Days सेल का आयोजन कर चुका है जिसमें कंपनी के लेटेस्ट आईफोन, टैबलेट और लैपटॉप आदि पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह सेल इस हफ्ते के आखिर तक यानि 17 जुलाई तक चलने वाली है और एप्पल के प्रोडक्टस को HDFC बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर खास डिस्काउंट भी मिल रहा है।
हम आपको अमेज़न पर चल रही एप्पल डेज़ सेल में मिलने वाली बेस्ट 3 डील्स के बारे में बता रहे हैं। आप इन ऑफर का लाभ 17 जुलाई तक उठा सकते हैं। Amazon पर Apple के लेंडिंग पेज से भी यह पता चला है कि iPhone, iPad, iPod touch, Mac या Apple TV खरीदने वालों को एक साल के लिए Apple TV+ स्ट्रीमिंग सर्विस ऑफर की जाएगी।
2019 में रिलीज़ हुआ एप्पल का iPhone 11 Pro आज भी एक बढ़िया डिवाइस है। डिवाइस XDR OLED डिस्प्ले और कंपनी के A13 Bionic चिपसेट द्वारा संचालित है।
एप्पल के लोकप्रिय आईफोन 12 स्मार्टफोंस को पिछले साल टफ सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्टेड सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और कंपनी के तेज़ चिपसेट के साथ आता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आया था जो एप्पल की ओर से पहला कदम था।
Apple की MacBook Pro series के 2020 मॉडल को एप्पल सिलिकोन M1 प्रॉसेसर या इसे 8th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रॉसेसर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट की कीमतें अलग हैं। लैपटॉप को इंटेल आइरिस ग्राफिक्स, SSD, दो ठंडरबोल्ट पॉर्ट्स, एक रेटिना डिस्प्ले, टच बार, टच ID और 10 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया था।