Vivo X30 का कथित इमेज लीक, हो सकता है फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च

HIGHLIGHTS

उम्मीद है कि यह फ़ोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस हो सकता है.

Vivo X30 का कथित इमेज लीक, हो सकता है फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च

पिछले हफ्ते Vivo ने दुनिया का पहला इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर स्मार्टफ़ोन X20 Plus UD पेश किया था. यह Vivo X20 Plus का एक नया वर्जन है, तो इस फ़ोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा ज्यादा कुछ नया नहीं है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न पर उपलब्ध बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस

बता दें कि, अब Vivo X30 का एक नया इमेज ऑनलाइन लीक हुआ है. यह एक प्रोटोटाइप है और यह काम करता नज़र आ रहा है. इस तस्वीर में Vivo के ब्रांड एम्बेसडर Lu Han कथित Vivo X30 को अपने हाथ में पकड़े नज़र आ रहे हैं.

इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो Vivo X30 में बेज़ेल लेस डिज़ाइन नज़र आ रहा है. वैसे अभी तक इस फ़ोन के स्पेक्स के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना जरूर माना जा सकता है कि इसमें फ्लैगशिप फीचर्स जरूर मौजूद होंगे.

इसके साथ ही उम्मीद है कि यह फ़ोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस हो सकता है.

सोर्स, इमेज सोर्स

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo