एयरटेल ने Rs. 9 की कीमत का रिचार्ज पैक किया लॉन्च

HIGHLIGHTS

एयरटेल के इस पैक की वैलिडिटी एक दिन की है और इसके तहत अनलिमिटेड कॉल्स, 100SMS और 100MB डाटा मिल रहा है.

एयरटेल ने Rs. 9 की कीमत का रिचार्ज पैक किया लॉन्च

एयरटेल ने बाज़ार में एक नया सस्ता रिचार्ज पैक पेश किया है. इसकी कीमत Rs. 9 रखी गई है. इसके तहत अनलिमिटेड वोइस कालिंग, इन्टरनेट डाटा की सुविधा मिल रही है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स

इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी एक दिन की है और यह अनलिमिटेड फ्री लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ आता है. इसमें 100 SMS और 100MB डाटा की सुविधा भी मिलती है.

Rs. 9 की कीमत के इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिये पाया जा सकता है. इसे कॉम्बो ऑफर सेक्शन के तहत मिलेगा. यह उन लोगों के लिए एक अच्छा प्लान है जिन्हें कम डाटा की जरूरत पड़ती है, लेकिन किसी खास दिन उन्हें काफी कॉल्स करनी है तो उन्हें इस प्लान का काफी फ़ायदा हो सकता है.

एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के Rs. 19 की कीमत वाले प्लान से है. यह प्लान अनलिमिटेड कॉल्स, 20SMS और 150MB डाटा देता है.  

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo