1 अप्रैल से कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने स्मार्टफोंस के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। यह कोई अप्रैल फूल का मज़ाक नहीं है। Oppo, Realme, Xiaomi ने अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा दिए हैं और इसका कारण भारत सरकार द्वारा मोबाइल फोंस पर बढ़ाए गए GST रेट बताया जा रहा है। इस समय वैश्विक स्तर पर ही coronavirus महामारी के कारण सप्लाई चेन पर पर भारी प्रभाव पड़ा है।
भारत सरकार ने मोबाइल फोंस पर GST को 12 से बढ़ा कर 18 प्रतिशत कर दिया है जो 1 अप्रैल 2020 से लागू हुआ है। सप्लाई चेन देश भर में हुए लोकडाउन के बाद लोजिस्टिक्स में कमी आने के बाद ये कीमतें बड़ी हुई पाई गई हैं। रूपये की महत्वता में हो रहे उतार-चढ़ाव को भी इसका कारण बताया जा रहा है।
शाओमी के मनु कुमार जैन ने 1 अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जबकि पोको इंडिया के जनरल मैनेजर C. Manmohan ने भी Poco X2 के दाम बढ़ाने का दावा किया है। Oppo और Realme ने भी यह बताया है कि ऐसी परितस्थितियों में कंपनियों ने क्यों कीमतें बढ़ाई हैं।
रियलमी के कई स्मार्टफोंस नए दाम के साथ रियलमी की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध हैं। Realme 6 और Realme 6 Pro की कीमतों में Rs 1,000 की हाइक हुई है और अब ये फोंस क्रमश: Rs 13,999 और Rs 17,999 के दाम में उपलब्ध हैं। Realme X2 Pro और Realme X50 Pro की कीमत भी Rs 2,000 तक बढ़ी है और अब इन्हें क्रमश: Rs 29,999 और Rs 39,999 में बेचा जाएगा। अन्य मॉडल्स में भी Rs 500 से Rs 1000 की बढ़ोतरी हुई है।
Xiaomi के फोंस के नए दाम अब Flipkart और मी.कॉम पर देखे जा सकते हैं। Rs 16,999 में लॉन्च हुआ Poco X2 अब Rs 17,999 में लिस्टेड है। वहीं, Redmi K20 और K20 Pro को Rs 2,000 की बढ़ोतरी के साथ बेचा जाएगा। शाओमी की आधिकारिक वैबसाइट पर अभी अपडेटेड प्राइस आना बाकी है।
आगामी समय में अन्य कंपनियाँ भी हाइ GST और सप्लाई चेन में कमी के कारण फोंस के दामों को बढ़ा सकती हैं।