WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीमियम एक्सपीरियंस लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp Plus नाम का नया सब्सक्रिप्शन रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने के कई ऑप्शन मिलेंगे.
WhatsApp Plus एक नया प्रीमियम टियर है, जिसमें ऐप के बेसिक इस्तेमाल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें यूजर्स को पर्सनलाइजेशन के कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें नए कस्टम थीम, अलग-अलग ऐप आइकन और इंटरफेस को बदलने के लिए 18 एक्सेंट कलर मिलते हैं. इसके अलावा 14 नए ऐप आइकन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनसे यूजर अपने ऐप का लुक बदल सकते हैं. यूजर्स को एनिमेटेड स्टिकर पैक भी मिलेंगे, जो चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.
WhatsApp Plus यूजर्स एक साथ 20 चैट पिन कर सकते हैं, जबकि सामान्य यूजर्स के लिए यह लिमिट सिर्फ 3 चैट की है. इसके अलावा यूजर्स एक साथ कई चैट पर एक ही थीम, नोटिफिकेशन साउंड और कॉल रिंगटोन लागू कर सकते हैं, जिससे चैट मैनेज करना आसान हो जाता है. इस सब्सक्रिप्शन में 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन भी दिए गए हैं, जिनमें Flutter, Tempo, Ripple, Quest और Carnival जैसे नाम शामिल हैं.
रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp Plus की कीमत अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है. यूरोप में इसकी कीमत करीब 2.49 यूरो यानी लगभग 279 रुपये प्रति माह बताई गई है. वहीं पाकिस्तान में यह करीब 229 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 77 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है. कुछ यूजर्स को फ्री ट्रायल का भी विकल्प मिल सकता है, जो एक हफ्ते या एक महीने तक हो सकता है.
अभी यह फीचर सिर्फ कुछ iPhone यूजर्स को ही दिया जा रहा है, जो WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं. आने वाले समय में इसे और यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर WhatsApp Business यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट