9020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले वाले Vivo फोन पर बंपर छूट! इस जगह मिल रहा सस्ता
अगर आप 35,000 रुपये के अंदर की कीमत में अपने लिए एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Vivo T5 Pro आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी का यह फोन बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसी खूबियों के साथ आता है। खास बात यह है कि फिलहाल इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शानदार छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी ऑर्डर करने पर आप इसे बेहद कम कीमत में अपना बना सकते हैं। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते इसलिए आपको जल्दी फैसला लेना चाहिए। आइए Vivo T5 Pro की पूरी डील देखते हैं।
SurveyVivo T5 Pro पर तगड़ा ऑफर
ऑनलाइन सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर करीब 41 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। Flipkart पर यह डिवाइस बिना किसी बैंक ऑफर के 32,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है।
इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3,548 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस ऑफर का फायदा लेने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 29,451 रुपये रह जाती है।
जो ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, उनके लिए भी खास ऑफर उपलब्ध है। एक्सचेंज वैल्यू के जरिए 28,650 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है और 2000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।

Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोटोग्राफी की बात करें तो रियर पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का साथ दे सकती है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 90W FlashCharge तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: 11 हज़ार में घर ले जाएं 23 हज़ार वाला Frameless HD Smart LED TV, इस जगह मिल रहा बंपर ऑफर!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
