@iceUniverse की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि 108MP कैमरा और 10X Optical Zoom फोंस अगले साल तक बाजार में आने के आसार हैं. अगर हम ट्विट की गई इस तस्वीर पर नजर डालें तो यह फोन देखने में कुछ कुछ सैमसंग गैलेक्सी Note 10 जैसा लग रहा है, हालाँकि आपको बता देते हैं कि ऐसा ज्यादा संभावना नहीं है कि इस मोंस्टर फोन को बाजार में जल्द ही लाया जा सकता है. ऐसा कोई हिंट भी नहीं मिल रहा है.
हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि Credit Suisse की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा भी देखा जा रहा था कि हम मार्च 2019 तक 65MP कैमरा सेंसर वाले फोंस को देखने वाले हैं, और इसी रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आया है कि 2020 तक हम 108MP कैमरा वाले फोंस को भी देख सकते हैं. हालाँकि 65MP वाले फोंस को हम देख चुके हैं, हालाँकि असल में इन्हें लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा मान जा रहा है कि जल्द ही इन्हें लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि क्वालकॉम की ओर से ऐसा कहा जा चुका है कि वह 65MP और 100MP कैमरा स्मार्टफोंस में देखने वाला है.
https://twitter.com/UniverseIce/status/1151093169414533120?ref_src=twsrc%5Etfw
अब सवाल उठता है कि आखिर इस तरह के सेंसर बनाने वाला कौन है, आपको बता देते हैं कि यह बड़ा आसान है, हम देख सकते हैं कि 65MP कैमरा सेंसर को सैमसंग की ओर से निर्मित किया जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी 5x ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा सेंसर पर काम कर रही है.
हालाँकि अभी तक किसी भी कंपनी ने इस बारे में कोई भी हिंट नहीं दिया है कि वह 100MP कैमरा सेंसर पर काम कर रही है, या 10x ऑप्टिकल ज़ूम बना रही है. अभी इस बारे में कुछ भी कहना कुछ ज्यादा ही जल्दी हो जाने वाला है. हालाँकि आने वाले समय में हम ऐसे सेंसर देखने वाले हैं, यह तो तय है.