याहू क्रिकेट, प्रशंसकों के पसंदीदा अनुभवों, सेवाओं और सुविधाओं सभी को एक ही स्थान पर लाकर क्रिकेट के लिए पहला सुपर ऐप बना रहा है, क्रिकेट के प्रशंसक आज खबरों और इससे जुड़ी सामग्री का प्रयोग करने से कहीं आगे जाकर खेल के साथ अलग-अलग तरीकों से जुड़ रहे हैं।वे सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग करते हुए, फैंटेसी ऐप पर खेलते हुए और ई कॉमर्स ऐप पर क्रिकेट के सामानों को खरीदते हुए दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं।क्रिकेट के बारे में प्रशंसकों को अपनी हर तरह की पसंद के लिए वर्तमान में अलग-लग ऐप के प्रयोग की आवश्कता पड़ती है।
याहू क्रिकेट सुपर ऐप के साथ, प्रशंसक न केवल नवीनतम स्कोर, कमेंट्री और समाचार प्राप्त कर पाएंगे बल्कि अपने दोस्तों के साथ मुफ्त फैंटेसी भी खेलेंगे, अपने जैसे क्रिकेट प्रशंसकों की कम्युनिटी के साथ संवाद करेंगे, अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी की खरीदारी करेंगे, खुद को चुनाव, क्विज़, आर्काइव डेटा के माध्यम से खेल में शामिल करेंगे और यह सभी एक ही सुपर ऐप की सुविधा से किया जा सकेगा।
अब हिंदी में एकदम नए मैच सेंटर के साथ, ऐप हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुखद अनुभव प्रदान करता है, एक मेड इन इंडिया उत्पाद, याहू क्रिकेट को याहू के वैश्विक दर्शकों द्वारा उपयोग किया जा सकता है और याहू स्पोर्ट्स के हिस्से के रूप में क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा इसका आनंद लिया जाता है।
निखिल रूंगटा, कंट्री मैनेजर, वेरीजोन मीडिया इंडिया ने कहा ‘एक आभासी दुनिया में प्रशंसक अनुभव तेजी से विकसित हो रहा है और मोबाइल इस विकास के केंद्र में है। हम एक ऐसे सहज और एकीकृत अनुभव को उपलब्ध कराने की संभावना को तलाश रहे हैं जो एक क्रिकेट प्रशंसक की जरूरत, चाहत और आनंद को एक ही जगह पर एक साथ लाता है। अपनी तरह का पहला याहू क्रिकेट सुपर ऐप प्रशंसकों के लिए उनके अनुभवों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा जिससे उन्हें एक ही स्थान पर विषय को सुविधा के साथ जोड़ते हुए प्रभावी तरीके से सभी सेवाएं मिल सकेंगी’।
याहू क्रिकेट का सुपर ऐप उपयोगकर्ताओं को खेल में अच्छी तरह डुबो देता है। याहू क्रिकेट अपने मैच सेंटर में प्रत्येक मैच को प्री-मैच फैंटेसी सांख्यिकी, विस्तृत स्कोरकार्ड, बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री, मैच और प्लेयर ग्राफ़ और लाइव पोल के साथ समग्र रूप से कवर करता है। प्रशंसकों को जोड़ने के लिए मैच सेंटर को एक अन्य स्क्रीन अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब, याहू क्रिकेट इस मैच सेंटर अनुभव को स्थानीय भाषाओं में भी ला रहा है, जिसकी शुरुआत हिंदी से हो रही है – उपयोगकर्ता अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए हिंदी में स्विच कर सकते हैं।
एक कम आकार की ऐप के साथ, उपयोगकर्ता इस क्रिकेट सीजन में लाइव क्रिकेट स्कोर, बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री और रियल टाइम क्रिकेट समाचार और अपडेट के अलावा याहू क्रिकेट ऐप पर विभिन्न प्रशंसक केंद्रित सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।याहू ऐप गूगल प्ले और एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।