देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट्स ऐप्स में से एक PhonePe ने हाल ही में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिस पर लाखों यूजर्स ने सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं. यह फीचर आपके वॉलेट के इनएक्टिव होने पर आपको फाइन कर सकता है. कई यूजर्स ने कंपनी से आए इनएक्टिव वॉलेट के अलर्ट मैसेज को ऑनलाइन शेयर करते हुए इस फीचर पर कई सवाल उठाए.
Surveyलेकिन अगर ठंडे दिमाग से देखा जाए तो यह नया फीचर PhonePe की वॉलेट पॉलिसी में पहले से ही मौजूद था और लोगों को इसके बारे में तब पता चला जब इसके अलर्ट उनके स्मार्टफोन्स पर आने शुरु हुए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें इस फीचर के बारे में पहले से नहीं पता था तो इस आर्टिकल में आपको इस फीचर से संबंधित सारी जानकारी देखने को मिलेगी.
क्या आपका भी डिजिटल वॉलेट है खतरे में?

PhonePe के हेल्प पेज पर मौजूद जानकारी के हिसाब से एक वॉलेट तब इनएक्टिव माना जाता है जब उसे इस्तेमाल किए हुए यूजर को लगातार 365 दिन हो चुके हों. जैसे ही वॉलेट इनएक्टिव कैटेगरी में पहुंचता है वैसे ही कंपनी यूजर के वॉलेट पर इनएक्टिव चार्ज लगाने से पहले एक नोटिस भेजती है. यह इनएक्टिव चार्ज 100 रुपये का है और आपके वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस होने पर अपने आप ही कट जाता है.
कैसे आया यह फीचर सामने?
⚠️ Seriously, what is this, PhonePe?
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 17, 2026
PhonePe has started warning users that inactive wallets will be charged ₹100 every quarter after 12 months of inactivity.
Most people don't even use PhonePe Wallet. They use UPI directly from their bank account and may not even know a… pic.twitter.com/SZHFcgASng
यूजर्स की इस परेशानी ने ऑनलाइन तब ज़ोर पकड़ा जब यूजर्स ने कंपनी से आए इनएक्टिव अलर्ट्स को जाने माने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करना शुरु कर दिया. इन पोस्ट में यह कहा गया कि हर किसी के इनएक्टिव वॉलेट पर इनएक्टिव चार्ज लगने वाला है और उन्हें इस चार्ज से बचने के लिए अपने वॉलेट को इस्तेमाल करना चाहिए. इन पोस्ट और स्क्रीनशॉट्स की वजह से कई ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा शुरु हो गई.
इस परेशानी के बारे में जल्द ही Reddit पर भी पोस्ट और चर्चा होने लगी, जहां कुछ लोगों ने यह सलाह दी की इस चार्ज से बचने के लिए आपको अपने PhonePe वॉलेट को खाली कर देना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस फीचर की जानकारी जल्द ही जगह-जगह शेयर होने लग गई.
यह भी पढ़ें: स्पैम या प्रोमोशनल कॉल-SMS नहीं करेंगे परेशान, DND ऐप हो गया उपलब्ध, मिलेंगे ये खास फीचर्स
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
