WhatsApp ने हाल ही में WhatsApp sticker फीचर को iOS और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। इसके तुरंत बाद ही एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर WhatsApp sticker से जुड़े कई थर्ड पार्टी ऐप्स भी शामिल हो गए। थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए यूजर्स नए स्टीकर्स डाउनलोड कर पाते थे।इन थर्ड पार्टी ऐप्स के आने के बाद यूज़र्स ने यहाँ से भी स्टीकर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था लेकिन यूज़र्स अब इन स्टीकर्स का इस्तेमाल अपनी कन्वर्सेशन में नहीं कर पाएंगे। दरअसल इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने व्हाट्सप्प ने अपने स्टोर से इन ऐप्स को हटाना शुरू कर दिया है।
व्हाट्सप्प बीटा के ट्विटर हैंडल WABetaInfo ने एक ट्वीट जारी किया है। इस ट्वीट के मुताबिक मैसेजिंग ऐप की तरफ से स्टीकर फीचर को सपोर्ट करने वाले सभी थर्ड पार्टी ऐप्स को ऐप स्टोर से हटा लिया गया है। ट्वीट के मुताबिक ये सभी थर्ड पार्टी ऐप्स ऐप स्टोर की गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर रहे हैं। WABetaInfo ने ऐप स्टोर से इन थर्ड पार्टी ऐप्स को हटाने की ये वजह सामने लाइ है-
आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक व्हाट्सप्प ने इस सम्बन्ध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके बावजूद स्टीकर्स और iOS के गाइडलाइन्स के मुताबिक, यूज़र्स के स्मार्टफोन में इन स्टीकर्स के लिए एक अलग ऐप इनस्टॉल होना जरूरी है। इन ऐप्स के जरिए स्टीकर्स को वॉट्सऐप में एड करने के बाद इन्हें यूज़र्स अनइनस्टॉल कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद ही यूज़र्स कन्वर्सेशन के लिए इन स्टीकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।