Gold Silver Prices Today (25 अप्रैल 2026): लगातार चौथे दिन कमज़ोर हुआ सोना, चांदी भी टूटकर रह गई 2.47 लाख

By
HIGHLIGHTS

25 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना गिरकर 1,55,900 रुपये पर आ गया है.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी गिरकर 2,47,000 रुपये रह गई है.

Gold Silver Prices Today: 25 अप्रैल 2026 को भारत में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया है। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का वायदा भाव हल्की तेजी के साथ 100 रुपये बढ़कर 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले दिन यह 1,52,699 रुपये पर बंद हुआ था।

आज का सोने का दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार कीमत 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सोने का भाव 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, और क्योंकि सप्ताह के अंत में बाजार बंद रहता है, यही रेट शनिवार और रविवार के लिए लागू रहेगा।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,559 रुपये92,472 रुपये1,15,590 रुपये11,55,900 रुपये
22 कैरेट14,136 रुपये1,13,088 रुपये1,41,360 रुपये14,13,600 रुपये
24 कैरेट15,420 रुपये1,23,360 रुपये1,54,200 रुपये15,42,000 रुपये

बता दें कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

शुक्रवार का सोने का दाम

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हुई थी। डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण 99.9% शुद्धता वाले सोने का दाम 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले यह 1,56,100 रुपये पर बंद हुआ था। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में हल्की तेजी देखी गई और यह 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

आज का चांदी का दाम

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी गिरकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 1.16% बढ़कर 2,44,321 रुपये प्रति किलो हो गया, जो पिछले सत्र में 2,41,513 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 75.96 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बताई जा रही है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार शुक्रवार को बंद भाव 2,43,825 रुपये प्रति किलो रहा, जो वीकेंड पर भी लागू रहेगा।

ग्रामचांदी का भाव
1259.90 रुपये
82,079.20 रुपये
102,599 रुपये
10025,990 रुपये
10002,59,900 रुपये

गौर करने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

शुक्रवार का चांदी का दाम

पिछले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में चांदी की कीमत में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते इसमें 3,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई और भाव 2,47,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 2,50,000 रुपये पर बंद हुई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में लगभग 1% की तेजी आई और यह 75.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में 50,000 से कम में आने वाले 7 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo V70 भी लिस्ट में

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By