स्मार्टफोन की बैटरी हेल्थ चेक करने का सबसे आसान तरीका, पता चल जाएगा बदलना चाहिए या नहीं

HIGHLIGHTS

Android फोन में अब Settings से ही बैटरी हेल्थ चेक करना आसान

Pixel और Samsung यूजर्स के लिए अलग-अलग तरीके उपलब्ध

Third-party ऐप्स मददगार हैं, लेकिन पूरी तरह सटीक नहीं

Smartphone Battery Health: स्मार्टफोन की बैटरी हमेशा के लिए नहीं चलती. समय के साथ इसकी क्षमता कम होती जाती है, जिसका सीधा असर बैटरी बैकअप पर पड़ता है. एक समय के बाद या तो बैटरी बदलनी पड़ती है या फिर फोन अपग्रेड करना पड़ता है, खासकर तब जब पुराने मॉडल के पार्ट्स मिलना मुश्किल हो जाए.

Apple ने iOS में काफी पहले बैटरी हेल्थ फीचर दिया था, वहीं अब Google ने Android 16 अपडेट के साथ इसे अपने Pixel स्मार्टफोन्स में शामिल करना शुरू किया है. इसके अलावा कई Android ब्रांड्स ने भी अपने फोन में यह फीचर जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स Settings में जाकर बैटरी की स्थिति चेक कर सकते हैं.

Android में हिडेन बैटरी टेस्ट

पहले Android फोन में एक हिडेन टेस्टिंग मेन्यू होता था, जिसे डायलर में ##4636## डालकर खोला जा सकता था. यहां से बैटरी और फोन से जुड़ी कई जानकारी मिलती थी. लेकिन Android 12 और उसके बाद के वर्जन में Google ने इस मेन्यू को सिक्योरिटी कारणों से बंद कर दिया है. यानी अगर आपका फोन नया Android वर्जन चला रहा है, तो अब इस ट्रिक से बैटरी स्टेटस नहीं देखा जा सकता है.

Settings से बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें (Google Pixel)?

अगर आपके पास नया Pixel फोन है जो Android 16 पर अपडेट हो चुका है, तो आप सीधे Settings से बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर Pixel 8a और Pixel 9 सीरीज जैसे नए मॉडल्स में ही उपलब्ध है.

फोन की Settings में जाएं, फिर Battery सेक्शन खोलें और वहां Battery Health ऑप्शन मिलेगा. यहां बैटरी की कैपेसिटी और उसकी स्थिति प्रतिशत में दिखाई जाती है. अगर स्टेटस “Normal” की जगह “Reduced” दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि बैटरी अब कमजोर हो चुकी है और उसे बदलने पर विचार करना चाहिए.

Samsung फोन में बैटरी हेल्थ कैसे देखें?

Samsung के यूजर्स के लिए यह प्रोसेस थोड़ा अलग है. कंपनी का Samsung Members ऐप इस काम को आसान बना देता है. इस ऐप में जाकर Support सेक्शन में Phone Diagnostics ऑप्शन मिलता है, जहां से आप बैटरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. यह आपको exact percentage तो नहीं दिखाता, लेकिन यह जरूर बता देता है कि बैटरी सही हालत में है या उसे बदलने की जरूरत है.

थर्ड-पार्टी ऐप्स से बैटरी हेल्थ चेक करने का तरीका

अगर आपके फोन में बिल्ट-इन बैटरी हेल्थ फीचर नहीं है, तो आप Play Store से कुछ ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. AccuBattery और BatteryGuru जैसे ऐप्स बैटरी मॉनिटरिंग में मदद करते हैं. इन्हें इंस्टॉल करके आप बैटरी यूसेज और हेल्थ का अंदाजा लगा सकते हैं.

हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि ये ऐप्स हमेशा 100% accurate नहीं होते, क्योंकि ये सिस्टम-लेवल डेटा तक पूरी तरह एक्सेस नहीं कर पाते.

बैटरी हेल्थ क्यों जरूरी?

बैटरी हेल्थ सिर्फ नंबर नहीं है, बल्कि यह आपके फोन की परफॉर्मेंस और लाइफ से जुड़ा होता है. अगर बैटरी कमजोर हो जाए तो फोन जल्दी डिस्चार्ज होता है, गर्म होता है और कभी-कभी परफॉर्मेंस भी स्लो हो जाती है. इसलिए समय-समय पर बैटरी की स्थिति चेक करना और जरूरत पड़ने पर उसे बदलना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :