सरकार किसी बड़ी टेक कंपनी को कभी भी किसी भी तरह का नोटिस भेजती है तो ऐसा देखा गया है कि जवाब आने में कुछ समय लगता है। हालांकि, व्हाट्सएप के यूजरनेम मामले में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले सरकार ने WhatsApp के आने वाले यूजरनेम फीचर को लेकर एक नोटिस जारी करके कुछ जवाब मांगे थे, अब व्हाट्सएप की ओर से यह जवाब दे दिए गए हैं। अगर सूत्रों की मानें तो इस समय जवाब आदि की जांच की जा रही है, अब देखना होगा कि आने वाले समय में सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
पिछले बुधवार केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस जारी करते हुए आगामी यूजरनेम फीचर को लेकर कुछ सवाल उठाए थे और उनका जवाब मांगा था। असल में, सरकार इस फीचर को लेकर चिंता में है कि इस फीचर के कारण ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ सकते हैं, इसके अलावा फिशिंग के मामलों में तेजी आ सकती है, डिजिटल अरेस्ट आदि के मामले भी बढ़ने की उम्मीद है, इसके अलावा अन्य अन्य बहुत से स्कैम आदि भी हो सकते हैं। सरकार ने साफ निर्देश दिया था कि जब तक इस मुद्दे पर सरकार की संतुष्टि के अनुसार कंसलटेशन पूरी नहीं हो जाती तब तक यह फीचर लॉन्च नहीं किया जा सकता है।
इसके बाद WhatsApp ने अपना जवाब देने के लिए थोड़ा और वक्त माँगा और सरकार को यह भरोसा दिलाया था कि जब तक बातचीत पूरी नहीं हो जाती तब तक भारत में यह फीचर शुरू नहीं किया जाएगा।
Sources ने PTI को बताया कि WhatsApp का जवाब Information Technology मंत्रालय को मिल चुका है और सरकार इसकी जाँच कर रही है। हालाँकि गुरुवार को IT मंत्रालय को भेजे गए इस जवाब को लेकर WhatsApp की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इंटरनेट पर सूत्रों की ओर से मिल रही जानकारी को ही चलाया जा रहा है।
IT Secretary S Krishnan ने दिन में CII GCC Business Summit के दौरान कहा था कि यूजरनेम नोटिस पर WhatsApp का जवाब गुरुवार को आना तय है। जब उनसे पूछा गया कि क्या Telegram और Signal जैसे दो और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने भी यूजरनेम फीचर को लेकर भेजे गए नोटिसों का जवाब दिया है तो उनका कहना था कि अभी थोड़ा और वक्त बाकी है इसलिए उनके जवाब अभी नहीं आए हैं। Meta की एक टीम पिछले शुक्रवार को IT मंत्रालय के अधिकारियों से मिली थी जो नोटिस के बाद उन्हें बुलाए जाने पर हुई थी।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Free में चलाना है Netflix का फाड़ू कंटेन्ट..ट्राई करें ये फ्री का जुगाड़