Satellite Internet Technology कैसे करेगी काम और कैसे आपके घर तक पहुंचाएगी सुपरफास्ट इंटरनेट, देखें
एलोन मस्क का SpaceX पहले ही Satellite Internet Service शुरू कर चुका है
सैटेलाइट इंटरनेट सेवा बिल्कुल सैटेलाइट टेलीविजन कनेक्शन की तरह काम करेगी
सैटेलाइट इंटरनेट के माध्यम से 300Mbps तक की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध होने की संभावना है
एलोन (Elon) मस्क (Musk) के स्पेसएक्स (SpaceX) ने अपने नए आश्चर्य के रूप में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहले ही उपग्रह इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) शुरू कर दी है। Amazon के प्रमुख जेफ बेजोस (Jeff Bezos) भी इस टीम में शामिल हो गए हैं। भारती एयरटेल (Airtel) इस सेवा (Service) को भारत में लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। कई जानी-मानी कंपनियों इस ने व्यवसाय में प्रवेश किया है और सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) आदि में सबकी रुचि बढ़ने लगी है। स्पेसएक्स (SpaceX) ने कई देशों में कंपनी की सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) स्टारलिंक (Starlink) का बीटा परीक्षण शुरू कर दिया है। एयरटेल (Airtel) का कहना है कि कंपनी की सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) 2022 में शुरू की जाएगी। यह उपग्रह इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) क्या है? कैसे काम करेगी यह तकनीक? अगर आप जानना चाहते हैं तो आइए आपको हम यहाँ इसके बारे में ही बताने वाले हैं।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) क्या है
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) सैटेलाइट (Satellite) टेलीविजन कनेक्शन की तरह ही काम करती है। इसे चालू करने के लिए, आपको घर पर सैटेलाइट (Satellite) डिश स्थापित करने की आवश्यकता है। फिर सैटेलाइट (Satellite) के जरिए डायरेक्ट इंटरनेट (Internet) कनेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) कैसे काम करता है
पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले Satellites से इंटरनेट (Internet) सिग्नल (Signal) उपलब्ध होते हैं, जिसके लिए रेडियो तरंगों के माध्यम से इंटरनेट (Internet) कनेक्शन संभव है। इस उद्देश्य के लिए स्टारलिंक (Starlink) लेजर का उपयोग करता है। वे संचार नेटवर्क के माध्यम से डेटा का आदान-प्रदान करते हैं। यह एक सैटेलाइट (Satellite) डिश के साथ आपके डिवाइस से एक मॉडेम से जुड़ा होगा। जिससे सैटेलाइट (Satellite) से सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) का उपयोग
यह सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए काफी काम का होने वाला है, जिसके हाई स्पीड इंटरनेट (Internet) से लोगों का काफी काम आसान हो जाएगा। सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) के जरिए 300Mbps तक की इंटरनेट (Internet) स्पीड मिल सकती है।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) के लिए आवश्यक हार्डवेयर
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) प्राप्त करने के लिए एक डिश और एक मॉडेम की आवश्यकता होगी। स्टारलिंक (Starlink) ने डिश और मोडेम सहित सभी 'किट' की सेल भी शुरू कर दी है। अन्य कंपनियों ने कहा है कि वे कनेक्शन के समय इसी तरह के हार्डवेयर की सेल करेगी।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) पर मौसम का महत्व
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) में मौसम अहम भूमिका निभाएगा। बादल, बारिश, या हवा के झोंके आपके इंटरनेट (Internet) कनेक्शन में बाधा डाल सकते हैं, और इंटरनेट (Internet) को धीमा करने के अलावा, आपका डिवाइस कभी-कभी डिस्कनेक्ट हो सकता है।
सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) लॉन्च की तारीख
भारती एयरटेल (Airtel) 2022 में भारत में सैटेलाइट (Satellite) इंटरनेट (Internet) लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। Elon Musk के Starlink ने भी भारत में जल्द ही इस सेवा (Service) को शुरू करने की सरकारी अनुमति के लिए आवेदन किया है। हालांकि, अभी भारत में इस इंटरनेट (Internet) सेवा (Service) को लॉन्च करने की किसी अन्य कंपनी की कोई योजना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट