अब आपके बदले AI उठाएगा फोन! Vi ने पेश किया Vinzy, 15 भारतीय भाषाओं में करेगा बात

HIGHLIGHTS

IMC 2026 में Vi की ओर से एक नए AI Assistant को लॉन्च किया है।

Vi ने इस नए Personal AI Assistant को Vinzy नाम दिया है।

यह आपके बदले फोन उठाने और बात करने का काम करने वाला है।

फोन बज रहा हो और आप उसे उठाने की स्थिति में न हों तो आने वाले समय में AI आपकी जगह कॉल का जवाब देने वाला है? असल में, Vodafone Idea (Vi) की ओर से देश की राजधानी में चल रहे India Mobile Congress 2026 में अपने नए Personal AI Assistant Vinzy का शोकेस किया है। यह नया असिस्टेंट Vi App के अंदर ही काम करने वाला है और Incoming Calls संभालने से लेकर रोजमर्रा के कुछ काम automate करने तक में मदद कर सकता है। हालांकि अभी यह केवल Prototype है और Vi ने इसके कमर्शियल लॉन्च की कोई पुष्टि भी नहीं की है।

आपके बदले Calls का जवाब देगा Vinzy?

Vinzy का मेन काम है कि Calls और Commitments को मैनेज करना, इसके अलावा रोजमर्रा के कामों को ऑटोमेट करना। जरूरत पड़ने पर AI assistant यूजर्स की तरफ से कुछ incoming calls का जवाब दे सकेगा और caller तक instructions भी पहुंचा पाएगा।

15 भारतीय भाषाओं में कर सकता है बात?

Vinzy को करीब 15 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। खास बात यह है कि AI caller की पसंदीदा भाषा में उससे बातचीत कर सकेगा। Vi का यह AI assistant अलग-अलग तरह की voice calls संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे उन यूजर्स के लिए सुविधा बढ़ सकती है जिन्हें दिनभर काफी calls receive होती हैं।

खुद तय कर सकेंगे Vinzy कौन-सी Calls उठाए और कौन सी नहीं!

Vinzy का setup Vi app से किया जा सकेगा। User को शुरुआत में कुछ सवालों के जवाब देकर अपनी preferences बतानी होंगी। इसके बाद Vinzy खुद ही तय करने वाला है कि AI को किस तरह की calls हैन्डल करने की permission है। Personalisation के लिए users Vinzy का नाम भी बदल सकेंगे।

कब मिलेगा Vi का Vinzy?

फिलहाल Vinzy एक Prototype है। Vodafone Idea ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे यूजर्स के लिए कब लॉन्च किया जाएगा या इसे कमर्शियल प्रोडक्ट के रूप में पेश भी किया जाएगा या नहीं। इसके अलावा इसकी प्राइस की जानकारी भी अभी के लिए सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: IMC 2026 में Jio ने पेश किया क्रांतिकारी चश्मा.. देखने मात्र से होगी UPI पेमेंट, देखें कैसे करता है काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :