मिथुन चक्रवर्ती की OTT पर पहली सीरीज़ के अलावा, ये फिल्में हो रही हैं रिलीज़

HIGHLIGHTS

17 फरवरी को रिलीज़ होगी A Thursday

Bestseller अमेज़न प्राइम विडियो पर 18 फरवरी को होगी रिलीज़

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी की भी पहली सीरीज़ Mithya हो रही है इस हफ्ते रिलीज़

मिथुन चक्रवर्ती की OTT पर पहली सीरीज़ के अलावा, ये फिल्में हो रही हैं रिलीज़

इस महीने की शुरुआत से ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में (movies) व वेब सीरीज़ (web series) रिलीज़ हुई हैं और अगले शुक्रवार को भी बहुत सी फिल्में (movies) व वेब सीरीज़ (web series) OTT प्लेटफॉर्म पर एंट्री लेने वाली हैं। अगर आप आने वाले वीकेंड के लिए प्लानिंग कर रहे हैं कि अपने मोबाइल फोन (mobile phone) और स्मार्ट TV (smart TV) पर क्या देखा जाए तो ये कंटेंट अपनी लिस्ट में जोड़ सकते हैं।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

A Thursday

17 फरवरी को यामी गौतम की A Thursday डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) रिलीज़ हो रही है। थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम नैना जायसवाल नाम की प्ले स्कूल टीचर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में नेहा धूपिया, डिम्पल कपाड़िया और अतुल कुलकर्णी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Bestseller

Bestseller अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ होने वाली अपकमिंग सीरीज़ है जिसे 18 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। इस वेब सीरीज़ में मिथुन चक्रवर्ती नज़र आने वाले हैं जो कि वेटरन एक्टर का OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू है। सीरीज़ में कुल आठ एपिसोड होने वाले हैं।

Mithya

Mithya एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है जिसे 18 फरवरी को Zee5 पर रिलीज़ किया जाएगा। सीरीज़ में कुल 6 एपिसोड्स होंगे और इसमें हुमा कुरैशी, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी नज़र आने वाली हैं।  

Homecoming

18 फरवरी को सोनी-लिव पर Homecoming फिल्म रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की कहानी कोलकाता में बेस्ड है जहां कुछ दोस्त 7 सालों बाद एक बार फिर मिलते हैं। फिल्म में तुषार पांडेय, शायोनी गुप्ता, प्लाबिता बोरठाकुर, सोहम मजूमदार और हुसैन दलाल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile