उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को, कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के रिज़ल्ट दोपहर 4 बजे घोषित कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10 में 90.42 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि कक्षा 12 का कुल पास होने का प्रतिशत 80.38 रहा। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिज़ल्ट आते ही वेबसाइट बिज़ी हो जाती है और ऐसे समय पर ज्यादातर सर्वर डाउन रहता है. इसलिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कुछ अन्य तरीके भी हैं जिनसे आप अपनी मार्कशीट मिनटों में निकाल सकते हैं. एक आसान तरीका है DigiLocker से डाउनलोड करने का, जिससे आप तेज़ी से और सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं. इस प्रक्रिया के लिए बेसिक लॉगिन क्रेडेंशियल्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन डिटेल्स की ज़रूरत होती है.
छात्र आधिकारिक वेबसाइट से भी आसानी से अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं. कैंडिडेट्स को ऑनलाइन अपनी मार्कशीट एक्सेस करने के लिए रोल नंबर की ज़रूरत होगी। छात्रों के लिए सीमित इंटरनेट के साथ SMS सेवाएं भी उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: 10×10 के कमरे के लिए सबसे बेहतरीन AC? पैसे बचाने हैं तो जरूर देखे लें लिस्ट