जून में OTT पर रिलीज़ होंगी आश्रम, रनवे 34 और मिस मार्वल जैसी फिल्में
OTT पर रिलीज़ होंगी आश्रम, रन वे 34
अगले महीने रिलीज़ होने वाली हैं दमदार फिल्में और वेब सीरीज़
She का दूसरा सीज़न भी जल्द होगा रिलीज़
जून (June) शुरू होने वाला है और नए महीने के साथ-साथ OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ (Web series) भी आने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी OTT पर कुछ नया देखना चाह रहे हैं तो बता दें अगले महीने आश्रम से लेकर रनवे 34 जैसी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। चलिए जानते हैं टॉप 5 फिल्मों (top 5 movies) और वेब सीरीज़ (Web series) के नाम जो जून (June) में होंगे रिलीज़…
Surveyआश्रम सीजन 3
आश्रम का बहुप्रतीक्षित सीजन तीन का ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। लीड एक्टर बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शो का ट्रेलर शेयर किया था। वीडियो में, हम बाबा निराला को और अधिक शक्तिशाली बनने की तलाश में लगे देखने वाले हैं। क्योंकि वह अपने अनुयायियों के विश्वास के साथ खेलते हैं। सीजन से जुड़ चुकीं ईशा गुप्ता का परिचय मोहक के रूप में हुआ है। सीज़न को 3 जून को MX प्लेयर पर रिलीज़ किया जाएगा।
आशिकाना
आशिकाना को डिज्नी प्लस स्टोर पर लाया जा रहा है और यह जून को रिलीज़ होगा। कहानी में एक पुलिस इंस्पेक्टर एक सीरियल किलर की तलाश में है। इस बीच उसका सामना एक महिला से होता है जिसका अतीत दिल दहला देने वाला होता है।
मिस मार्वल
एमसीयू की इस फिल्म में इमान वेल्लानी मिस मार्वल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को 8 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में मिस मार्वल उर्फ कमला खान एक गेमर हैं, जिसका सपना कैप्टन मार्वल जैसा बनना है। फिल्म में फरहान अख्तर भी नज़र आने वाले हैं।
शी सीजन 2
शी सीजन 2 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 17 जून को रिलीज़ किया जाने वाला है। सीरीज़ में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए अंडर कवर रहती हैं। आरिफ़ आली और अविनाश दास के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ को इम्तियाज़ आली ने प्रोड्यूस किया है।
रनवे 34
रनवे 34 की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन ने कैप्टन विक्रांत खन्ना का किरदार निभाया है जो एक कुशल पायलेट हैं। यह फिल्म अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर 24 जून को आएगी।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile