Digit.in

अगर नहीं देखीं तो Netflix पर ज़रूर देखें ये बेहतरीन 3 वेब सीरीज़, मनोरंजन से हैं भरपूर

Highlights

नेटफ्लिक्स पर देखें तीन ज़बरदस्त शॉज़

ब्रेकिंग बैड, शेरलॉक और द लास्ट किंग्डम के सभी सीज़न हैं नेटफ्लिक्स (Netflix) पर

इन वेब सीरीज़ से कर लें अपनी वॉच लिस्ट तैयार

अगर नहीं देखीं तो Netflix पर ज़रूर देखें ये बेहतरीन 3 वेब सीरीज़, मनोरंजन से हैं भरपूर

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखने के लिए ढेरों कंटैंट है लेकिन अगर आप कनफ्यूज़ हो रहे हैं कि क्या देखा जाए तो हम आपका काम आसान कर रहे हैं। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ बेस्ट वेब सीरीज़ और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप आसानी से अपनी वॉच लिस्ट तैयार कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो आपको ज़रूर मज़ा आने वाला है। चलिए शुरू करते हैं पहले नाम से...

ब्रेकिंग बैड

साल 2008 में यह वेब सीरीज़ हसुरु हुई थी जो एक हाई स्कूल के टीचर की कहानी है, जिसे कैंसर है। फिल्म में ब्रयान क्रेनस्टोन ने वॉल्टर की भूमिका निभाई है। ब्रेकिंग बैड अब तक की सबसे ज्यादा आईएडीबी रेटिंग पाने वाली सीरीज है। आप इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

netflix

शेरलॉक

शेरलॉक वेब सीरीज़ 2010 में रिलीज़ हुई थी और अब तक इसके 3 सीज़न रिलीज़ हुए हैं। सीरीज में लंदन के पॉपुलर डिटेक्टिव शेरलॉक होम की कहानी दिखाई गई है जिसका किरदार बेनेडिक्ट ने निभाया है। इस सीरीज़ के तीसरे सीज़न को 2017 में रिलीज़ किया गया था। इसे भी आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें: 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 5G फोन, Flipkart पर आएगा सेल में

द लास्ट किंग्डम

यह ड्रामा सीरीज़ 4 सीज़न में रिलीज़ हुई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। द लास्ट किंग्डम एक हिस्टोरिकल ड्रामा है। सीरीज की कहानी डेन्स से शुरु होती है जो इंग्लैंड में आक्रमण के दौरान सेक्सन अर्लडोन के उहट्रेड को बंधी बना लेते हैं। इसका आखिरी सीज़न 2020 में रिलीज़ हुआ था।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile