घर में ही खुल जाएगा सिनेमा हॉल, मिलेगा 300 इंच तक की स्क्रीन का मजा! अभी घर ले आएं ये सस्ता स्मार्ट डिवाइस

By

अगर घर पर फिल्में और वीडियो देखने के लिए बड़ी स्क्रीन चाहिए, लेकिन महंगे स्मार्ट टीवी पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो स्मार्ट प्रोजेक्टर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Amazon पर कुछ ऐसे प्रोजेक्टर मौजूद हैं जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन का अनुभव देते हैं। इनमें से कुछ मॉडल दीवार पर 100 इंच या उससे भी बड़ी स्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इन प्रोजेक्टर में Full HD कंटेंट, इन-बिल्ट स्पीकर और Android OS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही Netflix, YouTube और Prime Video जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया गया है। हल्के और पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कमरों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप बिना महंगे टीवी के घर में ही थिएटर जैसा सेटअप बनाना चाहते हैं, तो नीचे हमने कुछ दमदार ऑप्शंस को लिस्ट है जो अमेज़न पर कम दामों में मिल रहे हैं।

E Gate Duster 6X

E Gate Duster 6X उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में Full HD प्रोजेक्शन चाहते हैं। इसमें Native 1080p Full HD रिजोल्यूशन के साथ 600 ISO यानी 300 ANSI Lumens की ब्राइटनेस मिलती है। यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इसमें Netflix, Prime Video और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म सीधे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा फ्री Live TV चैनल्स भी मिलते हैं। इसके लिए अलग से सेट-टॉप बॉक्स या Fire Stick की जरूरत नहीं पड़ती। प्रोजेक्टर को 100% Dust Proof भी बताया गया है।

WZATCO Yuva Go Max

WZATCO Yuva Go Max एक पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जिसमें Native 1080p Full HD रिजोल्यूशन के साथ 4K HDR सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 11,000 Lumens की ब्राइटनेस मिलती है।

यह मॉडल Android 13 पर काम करता है और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसका 270 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन इसे अलग-अलग एंगल से प्रोजेक्शन के लिए इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसमें MovieARK UI भी मौजूद है, जिसके जरिए बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के Free Live TV और मूवीज देखी जा सकती हैं।

Crossbeats Lumex Flix

Crossbeats Lumex Flix उन लोगों के लिए एक प्रीमियम विकल्प है जो प्रोजेक्टर में OTT स्ट्रीमिंग को प्राथमिकता देते हैं। इसकी खास बात इसका Official Netflix License है। यानी Netflix चलाने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या Fire Stick की जरूरत नहीं होती और 4K और Full HD स्ट्रीमिंग सीधे की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Native 1080p रिजोल्यूशन और 16,000 Lumens की ब्राइटनेस दी गई है। यह Android 13 पर चलता है और 300 इंच तक की बड़ी स्क्रीन का प्रोजेक्शन कर सकता है।

Portronics Beem 470

कम बजट में बड़े पर्दे का अनुभव चाहने वाले यूजर्स के लिए Portronics Beem 470 भी एक विकल्प है। इसमें 1080p Full HD रिजोल्यूशन और 4500 Lumens ब्राइटनेस दी गई है। यह Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इसका 270 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन स्क्रीन को दीवार के साथ-साथ छत पर भी प्रोजेक्ट करने में मदद करता है। Netflix, Prime Video और Hotstar जैसे प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म का डायरेक्ट सपोर्ट भी इसमें मिलता है।

यह भी पढ़ें: कर लो लोटपोट होने की तैयारी.. ‘बनराकस-बिनोद’ पंचायत-5 में फिर फुलेरा के सिर में करेंगे दर्द, सचिव की कैसे बचाएंगे जान

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By