Aadhaar को PAN से लिंक करने के लिए SBI ने किया अलर्ट जारी
31 मार्च से पहले PAN को करना होगा आधार से लिंक
SBI ने अपने ग्राहकों को किया सूचित
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने बैंक अकाउंट होल्डर्स (bank account holders) के लिए एक अलर्ट जारी किया है। बैंक ने कहा कि बैंकिंग सर्विस (banking service) चालू रखने के लिए ग्राहकों को पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड से आधार को लिंक नहीं किया है तो आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपना काम कर सकते हैं।
एसबीआई (SBI) ने पिछले महीने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अलर्ट जारी किया था जिसमें बताया गया था कि अगर आप अपने बैंक अकाउंट (bank account) को बिना असुविधा के उपयोग करना चाहते हैं अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें।
बताते चलें कि केंद्र अरकर ने COVID को देखते हुए पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी थी। SBI ने इससे पहले भी ट्वीट कर कहा था कि ग्राहक असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार को PAN से लिंक कराएं।