Bigg Boss 16 से जुड़ी खबरें आई सामने, कंटेस्ट में शामिल होंगे ये नाम

HIGHLIGHTS

बिग बॉस 16 में आएंगे ये कंटेस्टेंट

सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 16

नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आएगा Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 से जुड़ी खबरें आई सामने, कंटेस्ट में शामिल होंगे ये नाम

देश का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस' एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘बिग बॉस 16’ जल्द शुरू होने वाला है। बिग बॉस का एक बड़ा दर्शक वर्ग हर साल शो का इंतज़ार करता है। सलमान खान अपने होस्टिंग के अंदाज़ से इसे और भी मज़ेदार बना देते हैं। 15 सीज़न पूरे होने के बाद अब बिग बॉस एक नए चैप्टर के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: BSNL का धमाका ऑफर! पुराने दाम में नए बेनेफिट, एक बार रिचार्ज पर 425 दिन की मौज

पिछले कई सीज़न की तरह बिग बॉस 16 को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। खबरें आ रही हैं कि यह सीज़न अब तक के सभी सीज़न से अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा। निर्माता पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे TRP की लिस्ट में टॉप पर रख सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के नए सीज़न को रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा जबकि वीकेंड पर 9 बजे दिखाया जाएगा। 

bigg boss

शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जन्नत ज़ुबैर, शिवांगी जोशी और माही विज जैसे चहरे भी शो में नज़र आएंगे। हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: Jio का धांसू रिचार्ज प्लान, देखें मात्र 155 रुपये एक लॉंग टर्म प्लान के बेनेफिट कैसे करता है ऑफर

निर्माताओं ने वादा किया है कि इस सीज़न को नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ लाया जाएगा। ऐसा हो सकता है कि कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा जाएगा और फिर वो ट्रॉफी जीतने के लिए संघर्ष करेंगे। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile