मुकेश अंबानी ने करवा दी मौज! Reliance Digital पर शुरू हो गई तगड़ी सेल, स्मार्टफोन से लेकर TV तक भारी छूट
17 मई तक चल रही है सेल
स्मार्टफोन और TV पर भारी छूट
HDFC कार्ड से मिलेगा अतिरिक्त फायदा
अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या घरेलू उपकरण खरीदने की सोच रहे हैं, तो Reliance Digital की ‘Digital Saving Days’ सेल आपके लिए बड़ा मौका लेकर आई है. यह सेल 9 मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेगी, जिसमें कई कैटेगरी पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं.
Surveyस्मार्टफोन पर मिल रहे खास ऑफर
Apple यूजर्स के लिए iPhone 17 अब EMI पर खरीदना आसान हो गया है. इसे सिर्फ 2,500 रुपये प्रति महीने की EMI से खरीदा जा सकता है, जिससे प्रीमियम फोन अब ज्यादा यूजर्स की पहुंच में आ गया है. Android सेगमेंट में Samsung Galaxy A37 36,999 रुपये में और Samsung Galaxy A57 49,999 रुपये में उपलब्ध है.
घरेलू उपकरणों पर ज्यादा खरीद, ज्यादा छूट
- छोटे घरेलू उपकरणों पर खास ऑफर दिया जा रहा है. अगर आप एक प्रोडक्ट खरीदते हैं तो 5 प्रतिशत छूट मिलेगी.
- दो प्रोडक्ट लेने पर 10 प्रतिशत और तीन या उससे ज्यादा प्रोडक्ट खरीदने पर 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है.

Premium TV पर भी तगड़ी डील
- Mini LED और QNED Smart TV सेगमेंट में भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं.
- TCL 55C6K Mini LED TV 54,990 रुपये में मिल रहा है, जिसमें 3,000 रुपये कैशबैक के बाद कीमत 51,990 रुपये हो जाती है.
- Toshiba 55Z670SP MiniLED TV 64,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 2,000 रुपये कैशबैक मिल रहा है.
- Samsung 43M71H MiniLED TV 40,990 रुपये में मिल रहा है, जिसमें 3,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर है.
- इसके अलावा LG QNED 55QNED85BXA की कीमत 72,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 5,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.
HDFC Bank ऑफर से मिलेगी अतिरिक्त बचत
HDFC Bank कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त छूट मिल रही है. 10,000 रुपये से ऊपर की खरीद पर 7.5 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है. 50,000 रुपये से ऊपर 2,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है. 1 लाख रुपये से ऊपर 5,000 रुपये और 2 लाख रुपये से ऊपर 10,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. EMI ट्रांजैक्शन पर इससे भी ज्यादा छूट मिल सकती है.
खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स जैसे Reliance Digital, My Jio Store और JioMart Signature स्टोर्स पर ही लागू है. वेबसाइट पर ये डील्स उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही HDFC बैंक ऑफर सभी प्रोडक्ट पर लागू नहीं होते, इसलिए खरीदने से पहले स्टोर पर कन्फर्म करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile