Netflix पर अब तक सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी Red Notice, क्या आपने देखी

HIGHLIGHTS

Netflix पर देखिए ये रहस्यमय फिल्में

आपको ज़रूर पसंद आएंगी OTT पर ये फिल्में और वेब सीरीज़

Netflix पर सबसे अधिक देखी गई Red Notice

Netflix पर अब तक सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी Red Notice, क्या आपने देखी

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यूजर्स की दिलचस्पी का सबसे बड़ा कारण इस पर मौजूद दुनिया भर का कंटेंट (Netflix content) है जिसे कई भाषाओं में देखा जा सकता है। पिछले कुछ सालों में OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज़ को काफी सफलता मिली है जिसके बाद से ही हर कुछ समय में नए शॉज़ (shows) का आना लगा रहता है। ऐसे में कई ऐसे पुराने शॉज़ या फिल्में भी हैं जिनके अगले सीज़न का लोग बेसबरी से इंतज़ार कर रहे होते हैं। हाल ही में मनी हीस्ट (Money Heist) का आखिरी सीज़न आया जिससे सभी राज़ खुले। इससे पहले स्क्विड गेम (squid game) ने भी दुनिया भर में धूम मचाई थी जो एक अलग ही लेवल की वेब सीरीज़ थी। वहीं Red Notice नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अब तक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फ्लिम बन गई है। चलिए देखते हैं Netflix पर कुछ लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज़ के बारे में… यह भी पढ़ें: Samsung के तीन दमदार फोन पर मिल रहा है Rs 5000 का डिस्काउंट, ऑफलाइन पा सकते हैं ऑफर, जानें डीटेल में

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Don't Look Up

जेनिफर लॉरेंस और लियोनार्डो डी कैप्रियो अभिनीत, आगामी फिल्म में एस्ट्रोनॉमी ग्रेड स्टूडेंट केट डिबिआस्क और उसके प्रोफेसर डॉ. रान्डेल मिंडी के सफर को दिखाया गया है। वे एक अद्भुत खोज करते हैं कि सौर मंडल के अंदर धूमकेतु घूम रहा है। यह आपकी वॉच लिस्ट को इन्टरस्टिंग बना देगी।

Squid Game

स्क्विड गेम (Squid Game) ने रिलीज़ होने के बाद से ही पूरी दुनिया में धूम मचाई। यह फिल्म एक रहस्यमय खेल पर आधारित है जिसमें उन लोगों को जाल में फंसाया जाता है जिन्हें पैसे की सख्त ज़रूरत है। 456 प्रतिभागी एक सीक्रेट लोकेशन पर बंद हो जाते हैं जहां वे 45.6 बिलियन (दक्षिण कोरियाई मुद्रा) जीतने के लिए गेम खेलते हैं। यह भी पढ़ें: Upcoming phones: बहुत जल्द बाज़ार में लॉन्च होने वाले हैं भारत में ये स्मार्टफोंस, जानें सभी के नाम

Red Notice

FBI के टॉप प्रोफाइलर जॉन हार्टले की वैश्विक खोज उसे एक डकैती के बीच फंसा देती है, जहां उसे दुनिया के सबसे बड़े आर्ट थीफ नोलन बूथ के साथ हाथ मिलाने को मजबूर होना पड़ता है, ताकि दुनिया के मोस्ट वांटेड आर्ट थीफ, "द बिशप" को पकड़ा जा सके। यह वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile