पेंशन धारकों के लिए एक समस्या आम है, कई बार उनका पैसा समय पर उनके अकाउंट में नहीं पहुंचा है, इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी कहाँ मिलने वाली है कि आखिर पैसा कहाँ अटका है, यह भी जानकारी नहीं होती है। जब महीने में पेंशन नहीं मिलती है तो सभी के दिमाग में कई सवाल खड़े होने लगते हैं, लोग खासकर पेंशन धारक यह सोचने लगते हैं कि आखिर उनकी पेंशन का पैसा कहाँ अटक गया है। ऐसे में लोग बैंक की ओर निकल पड़ते हैं, जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं, थका देने वाली प्रोसेस को फॉलो करते हैं लेकिन इसके बाद भी अंत में हाथ कुछ नहीं आता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए CPAO यानि केन्द्रीय पेंशन लेखा कार्यालय ने Pensioners Service Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद स्ए आपको एक मिनट के अंदर ही यह जानकारी आपके फोन पर ही मिल जाने वाली है कि आपकी पेंशन का पैसा आखिर अटका कहाँ हुआ है।
बहुत बार ऐसा देखने में आता है कि पेंशन धारकों को इस बारे में जानकारी मिलती ही नहीं है कि आखिर उनका PPO प्रोसेस हुआ भी है या नहीं। हर महीने पेंशन के तौर पर मिलने या रिलीज होने वाली पेंशन को इसी नाम से जाना जाता है। सही और सटीक जानकारी न होने के कारण पेंशन धारकों को बार बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। हालांकि, इस नए पोर्टल की मदद से इस समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है। आप अपने फोन पर आसानी से पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी और उसका स्टेटस जांच सकते हैं। आज हम आपको इसे ही जाँचने की प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं।
अभी हम आपको यह नहीं बताने वाले हैं कि पेंशन के स्टेटस को आप कैसे जांच सकते हैं, हम इसके पहले आपको यह बताने वाले हैं कि पोर्टल पर आपको पेंशन से जुड़ी सभी डिटेल्स का डिजिटल वर्जन मिलन एवल है। यानि आपकी पेंशन की सभी डिटेल्स डिजिटल तौर पर इस पोर्टल पर मौजूद हैं। इस पोर्टल पर रियल-टाइम में पेंशन का रियल-टाइम स्टेटस जांचा जा सकता है। इतना ही नहीं, पोर्टल पर आपको आधिकारिक आदेश, किसी भी प्रकार के बदलाव और जरूरी डॉक्युमेंट्स भी इस पोर्टल पर मिलने वाले हैं, यहाँ से आप इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगर आप अब यह जानना चाहते हैं कि आपकी पेंशन इस समय अगर आपके पास तक नहीं पहुंची है तो यह कहाँ पर अटकी हुई है। एक मिनट से भी कम में आप इस स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फ्रिज की कूलिंग के लिए गैस या कंप्रेसर नहीं..ये हो सकती है दिक्कत, 10 रुपये का नोट दूर करेगा टेंशन