अभी हाल ही में ही नेटफ्लिक्स ने अपने प्लान को फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स के लिए एकदम फ्री कर दिया है. यह प्लान वैसे तो फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए फ्री है लेकिन इसका फायदा केवल वो लोग उठा सकते हैं जो फ्लिपकार्ट की कुछ शर्तों को पूरा कर चुके हैं. कुछ युजर्स को तो जॉइन वेटलिस्ट जैसा ऑप्शन भी मिलने लगा है. अगर आप भी नेटफ्लिक्स देखने के शौकीन हैं तो यह ऑफर आपके लिए सबसे बेस्ट है. इस आर्टिकल में आप इस धमाकेदार ऑफर को क्लेम करने का तरीका, इसकी वैलिडिटी और अन्य लाभों के बारे में सभी डिटेल्स को आसानी से जान पाएंगे ताकि आप भी इस ऑफर के सारे लाभ उठा पाएं.
Surveyक्या है यह ऑफर?
फ्लिपकार्ट की टर्म्स के हिसाब से अगर आप इस फ्री नेटफ्लिक्स प्लान को पाने की इच्छा रखते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कुल चार आर्डर करने पड़ेंगे. फ्लिपकार्ट के इस ऑफर की टर्म्स में यह भी साफ-साफ लिखा है कि आपका आर्डर 299 रुपये से ज्यादा की कीमत का होना ही चाहिए और इस ऑफर को पाने के लिए किए गए आर्डर को ग्राहक कैंसिल या वापिस नहीं कर सकते हैं.

आर्डर करने से पहले यह भी जान लेना जरूरी है कि कुछ प्रोडक्ट्स इस ऑफर को पाने के लिए एलिजिबल केटेगरी में नहीं आते हैं. इनमें से कुछ हैं सोने के सिक्के, चाँदी के सिक्के, बेबी फ़ूड इत्यादि. इस ऑफर में केवल नेटफ्लिक्स का मोबाइल वर्जन उपलब्ध है.
कब तक चलेगा यह ऑफर?
यह ऑफर एक मंथली बेनिफिट है जो हर महीने फ्लिपकार्ट प्लस के यूजर्स 4 आर्डर प्लेस करके क्लेम कर सकते हैं. अगर आप एक महीने इसे क्लेम करना भूल भी जाते हैं तो आप इस अगले महीने से फिर क्लेम कर सकते हैं. इस ऑफर में कोई भी पेनल्टी सिस्टम नहीं है.
कौन-कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?
यह ऑफर केवल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स उपलब्ध है और इसे क्लेम करने के लिए यूजर्स को 299 रुपये से ऊपर के आर्डर करने होंगे. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं या नहीं तो आप फ्लिपकार्ट पर जा कर “माय एकाउंट्स” में यह जान सकते हैं कि आपके पास यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं. अगर आपके पास इस ऑफर को क्लेम करने का ऑप्शन है तो आप फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स और फ्लिपकार्ट ग्रोसरी पर 299 रुपये से ज्यादा का आर्डर करके इसे आसानी से क्लेम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio का धमाकेदार प्लान, डेटा-कॉल के साथ फ्री मिलेगा YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन, नहीं दिखेगा एक भी ऐड
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
