Jio का धमाकेदार प्लान, डेटा-कॉल के साथ फ्री मिलेगा YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन, नहीं दिखेगा एक भी ऐड
Jio के 200 और 500 रुपये वाले प्लान्स में YouTube Premium का फायदा मिलता है.
500 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डाटा और कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है.
YouTube Premium की अलग से कीमत 149 रुपये प्रति माह है.
Jio अपने ग्राहकों को कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिनमें YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलता है. YouTube Premium उन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है जो बिना विज्ञापन वीडियो देखना चाहते हैं और YouTube Music का इस्तेमाल करते हैं.
SurveyYouTube Premium के साथ यूजर्स को विज्ञापन मुक्त वीडियो देखने, बैकग्राउंड प्लेबैक, ऑफलाइन डाउनलोड और YouTube Music का फायदा मिलता है. सामान्य YouTube इस्तेमाल करने वालों को ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं. अगर आप YouTube का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो Jio के 200 रुपये और 500 रुपये वाले प्लान्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Jio का 500 रुपये वाला प्लान
Jio का 500 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ भी दिया जाता है. OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.

प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है. इसके अलावा 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Jio AI Cloud और 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.
Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर
Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर उन यूजर्स के लिए है जो अपने मौजूदा प्लान के साथ अतिरिक्त डाटा और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं. इस वाउचर में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.
इसके साथ YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT, FanCode और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है. YouTube Premium और Prime Video Mobile Edition को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा.

अलग से खरीदें तो कितना है YouTube Premium का शुल्क?
अगर आप YouTube Premium को अलग से खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए हर महीने 149 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. वहीं सालाना प्लान की कीमत 1,499 रुपये है. ऐसे में अगर आप पहले से Jio का कोई योग्य प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो YouTube Premium का फायदा बिना अतिरिक्त खर्च के मिल सकता है.
क्या YouTube Premium लेना सही रहेगा?
अगर आप हर हफ्ते कई घंटे YouTube पर वीडियो देखते हैं, तो YouTube Premium उपयोगी साबित हो सकता है. विज्ञापन न दिखने की वजह से समय की बचत होती है. साथ ही वीडियो और म्यूजिक को बैकग्राउंड में चलाने की सुविधा भी मिलती है. जो यूजर्स रोजाना YouTube का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह सेवा बेहतर अनुभव प्रदान कर सकती है.
यह भी पढ़ें: स्क्रीनशॉट लेते ही कम हो जाती है क्वालिटी? जानें क्या है वजह, ऐसे मिलेगा HD फॉर्मेट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
