Digit.in

Amazon Prime और Disney+ Hotstar को लगा धक्का, Netflix ने 60% तक सस्ते कर दिए अपने प्लान

Highlights

Netflix ने सस्ते कर दिए अपने सभी प्लांस

18 से 60 प्रतिशत तक बचत कर सकते हैं इन प्लांस पर

नेटफ्लिक्स ने अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार को दिया तगड़ा झटका

Amazon Prime और Disney+ Hotstar को लगा धक्का, Netflix ने 60% तक सस्ते कर दिए अपने प्लान

Netflix अपने India के प्लांस बदल रहे हैं और अपने प्लांस के दामों को कम कर रहा है। शुरुआत आज से करें तो आप अपने Netflix प्लांस पर 18 से 60 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। Netflix “Mobile” प्लान की कीमत पहले Rs 199 प्रति माह थी जो कम कर के अब Rs 149 प्रति माह कर दी है। सबसे अधिक बचत बेसिक नेटफ्लिक्स प्लान पर है जो पहले Rs 499 प्रतिमाह था लेकिन अब इसके लिए भारत में केवल Rs 199 देने होंगे। स्टैंडर्ड नेटफ्लिक्स प्लान (Standard Netflix Plan) की कीमत Rs 799 से कम होकर Rs 649 हो गई है। इसका मतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स के चारों प्लान की कीमतें कम हुई हैं और मोबाइल प्लान को Rs 149 में लिया जा सकता है।  

अगर आपने पहले से नेटफ्लिक्स (Netflix) का सब्स्क्रिप्शन लिया हुआ है तो आज से ही आपको हायर प्लान पर अपग्रेड कर दिया जाएगा। लॉग इन करने पर मेम्बर्स को नोटिफ़िकेशन मिलेगा जिसमें अपग्रेड को कनफर्म करने या कोई दूसरा प्लान चुनने के लिए पूछा जाएगा। नेटफ्लिक्स प्रीमियम प्लान (Netflix Premium Plan) की कीमतें अगले बिलिंग साइकल से बदल जाएंगी। यह उन लोगों के लिए भी है जो अपने मौजूदा प्लान पर ही टिके रहना चाहते हैं।

Netflix plan

प्लान में समान बेनेफिट्स ही मिलेंगे। नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान (Netflix Mobile Plan) स्टैंडर्ड रेजोल्यूशन (SD) 480p के साथ फोन और टैबलेट पर कंटैंट ऑफर करता है। बेसिक प्लान (Netflix Basic Plan) में आप किसी भी डिवाइस पर 480p रेजोल्यूशन के साथ ही कंटैंट देख सकते हैं। स्टैंडर्ड नेटफ्लिक्स प्लान (Netflix standard plan) में आपको हाई रेजोल्यूशन (HD) 1080p विडियो पर अपग्रेड किया जाएगा जबकि नेटफ्लिक्स प्रीमियम प्लान (Netflix Premium Plan) आपको 4K रेजोल्यूशन और हाई-डाइनैमिक-रेंज (HDR) विडियो का एक्सेस देता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile