अगर आप ऑनलाइन सेल के बजाय स्टोर जाकर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazon और Flipkart की बड़ी सेल के बीच अब Vijay Sales ने भी अपनी Grand Electronics Sale 2026 शुरू कर दी है। इस सेल का फायदा सिर्फ वेबसाइट या ऐप पर ही नहीं, बल्कि कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है। देश के कई शहरों में मौजूद Vijay Sales आउटलेट्स पर भी ग्राहक इन्हीं ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे।
इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ऑफर में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, कूलर, फैन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं। अलग-अलग कैटेगरी में ग्राहकों को आकर्षक कीमतों पर खरीदारी का मौका मिलेगा।
सीधी छूट के अलावा बैंक ऑफर्स भी इस सेल का बड़ा आकर्षण हैं। कई बैंकों के कार्ड पर अलग-अलग इंस्टेंट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कुछ बैंक 12,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं, जबकि कुछ बैंक 7,500 रुपये तक की इंस्टेंट बचत का लाभ उपलब्ध करा रहे हैं। ऑफर कार्ड और बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
Vijay Sales की इस सेल में iPhone खरीदने वालों के लिए भी आकर्षक डील्स रखी गई हैं। कंपनी के अनुसार, iPhone की शुरुआती कीमत 54,400 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। सेल में Apple, Samsung, Realme, Xiaomi समेत कई प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं।
अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस सेल में कई मॉडल्स पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। वहीं LG NanoCell TV पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे प्रीमियम टीवी भी कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं।
सिर्फ बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स ही नहीं, स्मार्टवॉच पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल के दौरान स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। बजट मॉडल्स से लेकर प्रीमियम स्मार्टवॉच तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहक चाहें तो ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं या फिर नजदीकी Vijay Sales स्टोर पर जाकर भी इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra पर साल का सबसे तगड़ा डिस्काउंट.. खरीदें या नहीं?