2021 खत्म होने से पहले ज़रूर देखें Netflix पर इस साल की ये बेस्ट web series
Netflix पर देखें इस साल की बेस्ट वेब सीरीज़
मनी हीस्ट से लेकर रेड नोटिस तक देखें ये
2021 की बेस्ट वेब सीरीज़ में शामिल हैं ये नाम

ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स में नेटफ्लिक्स (Netflix) हमेशा से ही लोगों को कुछ हट कर कंटैंट ऑफर करता आया है जो ग्राहकों को काफी पसंद आता है। नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर का कंटैंट मौजूद है जो कई भाषाओं में देखा जा सकता है। साल 2021 खत्म होने से पहले हमने यहां एक लिस्ट तैयार की है जहां आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध ज़बरदस्त वेब सीरीज़ देख सकते हैं।
Money Heist का सीज़न 5 इसी साल दो हिस्सों में रिलीज़ हुआ है। सीरीज़ का आखिरी पार्ट 3 दिसंबर को रिलीज़ हुआ जिसमें सीरीज़ की सारी गुत्थी सुलझ गई हैं। वेब सीरीज़ की दुनिया में यह लोकप्रिय वेब सीरीज़ है जो स्पेन की सीरीज़ है। इस सीरीज़ में एक्शन, रोमैन्स, इमोशन से लेकर तकनीकी हर एक का बढ़िया तालमेल दिखाया गया है।
इस कॉमेडी ड्रामा में भारतीय-अमेरिकी टीनएजर देवी, हाई स्कूल का सामना करती रहती हैं। इसमें एक नए रोमांटिक रिश्तों को भी उसके दोस्त और परिवार के लोग उसकी भावनाएँ आसान नहीं रहने देते।
FBI के टॉप प्रोफाइलर जॉन हार्टले की वैश्विक खोज उसे एक डकैती के बीच फंसा देती है, जहां उसे दुनिया के सबसे बड़े आर्ट थीफ नोलन बूथ के साथ हाथ मिलाने को मजबूर होना पड़ता है, ताकि दुनिया के मोस्ट वांटेड आर्ट थीफ, "द बिशप" को पकड़ा जा सके। यह वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बन गई है।
स्क्विड गेम (Squid Game)
स्क्विड गेम (Squid Game) ने रिलीज़ होने के बाद से ही पूरी दुनिया में धूम मचाई। यह फिल्म एक रहस्यमय खेल पर आधारित है जिसमें उन लोगों को जाल में फंसाया जाता है जिन्हें पैसे की सख्त ज़रूरत है। 456 प्रतिभागी एक सीक्रेट लोकेशन पर बंद हो जाते हैं जहां वे 45.6 बिलियन (दक्षिण कोरियाई मुद्रा) जीतने के लिए गेम खेलते हैं।
