एक लड़के ने कहा “मोदी जी मेरे लिए काम करते हैं”, फिर पीएम ने दिया ये जवाब

HIGHLIGHTS

बिलकुल मैं खुश हूँ आप सभी का प्रधान सेवक बन कर” यह रिप्लाई सभी को चुप करने के लिए काफी था.

एक लड़के ने कहा “मोदी जी मेरे लिए काम करते हैं”, फिर पीएम ने दिया ये जवाब

BJP की कई राज्यों में भारी जीत के बाद, लोग अब नए भारत का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसका प्रधानमंत्री ने वादा किया था. लोग BJP सरकार से बहुत सी उम्मीदें लगाए बैठे हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार सभी लोगों के लिए काम करेगी, और उन्होंने प्रण लिया कि 2022 तक एक नए भारत का निर्माण करना है. “नया भारत वो भारत होगा, जहाँ गरीब लोगों को चैरिटी से ज़्यादा अपोरचुनिटी मिलेंगीं.

हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी के एक ट्विटर फॉलोवर से किसी ने पूछा, “तुम मोदी जी के लिए काम करते हो” तो उसने रिप्लाई किया कि नहीं “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए काम करते हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने अजीत सिंह के ट्वीट का रिप्लाई इस तरह दिया,”बिलकुल मैं खुश हूँ आप सभी का प्रधान सेवक बन कर” यह रिप्लाई सभी को चुप करने के लिए काफी था. 

पहले भी काफी उदाहरण देखे गए हैं, जहाँ मोदी जी ने अपने ऐसे ही रिप्लाई से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है. कई बार लोग उनके ट्वीट को री-ट्वीट भी करते हैं.

Enjoying writing since 2017... View Full Profile