Ponniyin Selvan से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक आया सामने, इस दिन रिलीज़ होगा पहला पार्ट

HIGHLIGHTS

30 सितंबर को रिलीज़ होगी Ponniyin Selvan

Ponniyin Selvan में इस लुक में नज़र आ रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

मणि रत्नम का बेहद खास प्रोजेक्ट है Ponniyin Selvan

Ponniyin Selvan से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक आया सामने, इस दिन रिलीज़ होगा पहला पार्ट

डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin selvan) का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फैंस को मणि रत्नम (Mani Ratnam) ने सरप्राइज़ दिया है। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज़ किया जाएगा जिसका पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin selvan) 10वीं सदी के पीरियड ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार, रहमान और ऐश्वर्या लेक्ष्मी नजर आने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: अपने BSNL 3G नंबर को कैसे Reliance Jio 4G में करें Port; देखें देखें एक मिनट वाला कारगर तरीका

कहा जा रहा है कि यह मणि रत्नम के लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है। हाल ही में, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) उर्फ नंदिनी, विक्रम उर्फ आदित्य करिकलम, जयम रवि उर्फ अरुलमोजी वरमन, कार्थी उर्फ वंधीयाथेवन और त्रिशा उर्फ कुंडावई का लुक रिलीज किया गया है। पोस्टर देख कर ही सबका लुक बेहद खास नज़र आ रहा है।

Ponniyin Selvan में इस लुक में नज़र आ रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह पॉलिटिकल विवाद के चलते चोला डायनेस्टी (chola dynasty) एक पावरफुल एम्पायर बनकर सामने आई। फिल्म का म्यूज़िक AR रहमान ने कम्पोज़ किया है। मणि रत्नम, इलांगो कुमारावल और बी जयामोहन ने स्क्रीनप्ले लिखा है और फिल्म को लाइका प्रोडक्शन्स और मद्रास टॉकिज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की Gangubai Kathiawadi को मिल रहा है बढ़िया रिस्पोंस, 5 दिन में की इतनी कमाई…

कैसा है ऐश्वर्या राय का लुक

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस को लंबे समय बाद एक्ट्रेस पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। पोस्टर में उन्होंने पिंक साड़ी पहनी हुई है और बालों को बन में बांधा हुआ है। लुक को उनकी हैवी ज्वेलरी और भी शानदार बनाती है। इसके अलावा, न्यूड मेकअप के साथ माथे पर लाल बिंदी और हैवी मांगटीका उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile