कचरे में ना बेच देना ‘पुराना कूलर’.. 2 रुपये में बन जाएगा हाईटेक AC, घर को बना देगा शिमला

HIGHLIGHTS

अगर आप अपने पुराने कूलर को कचरे में बेच रहे हैं तो गलती कर रहे हैं।

आपको पुराने कूलर को बेचने के बजाये इसे 2 रुपये के खर्च में AC जैसी कूलिंग देने वाला बना लेना चाहिए।

यहाँ हम आपको एक ऐसी रामबाण ट्रिक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसे आपको फ्री ही समझना चाहिए।

कचरे में ना बेच देना ‘पुराना कूलर’.. 2 रुपये में बन जाएगा हाईटेक AC, घर को बना देगा शिमला

जैसे जैसे साल के एक पहर में गर्मी बढ़ने लगती है तो सभी लोग घर में पुराने पड़े कूलर को भंगार का सामान ही मान लेते हैं, शायद इसी कारण इसे कचरे के भाव में बेच देते हैं। असल में, यह शुरू कहाँ से होता है? एक दिन सुबह उठते हैं टंकी में पानी भरते हैं कूलर चालू करते हैं इसके बाद जो हवा आती है, वह गर्म होती है, ऐसे में आपको लगता है कि कूलर ने सही से काम करना बंद कर दिया है, जबकि ऐसा होता नहीं है। असल में, कूलर की इसमें कोई गलती नहीं होती है, गलती असल मायने में तपती और चुभती गर्मी की होती है। कूलर को अगर देखा जाए तो इसमें एसी के जैसे cooling gas नहीं होती है तो जाहिर है कि वह आपके कमरे को एसी जैसा ठंडा नहीं करने वाला है, जैसी हवा उसे बाहर से मिलेगी, वह उसी को आप तक पहुंचा देने वाला है। अब ऐसे में अगर आप कूलर के साथ एक छोटी सी ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं जिसमें आपके केवल 2 रुपये के आसपास ही खर्च होते हैं तो जाहिर तौर पर आपका कूलर एसी जैसी कूलिंग देने लग जाने वाला है और यह आपके घर को शिमला जैसा ठंडा भी कर देने वाला है। आइए जानते हैं कि यह ट्रिक है क्या, कैसे काम करती है और क्या वाकई इसमें 2 रुपये खर्च होते हैं?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन 2 चीजों की गांठ बांध लें!

अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर फिर से आपको ठंडी हवा देना शुरू दे तो आपको सबसे पहले इसके साथ दो चीजों को कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको आखिर करना क्या चाहिए।

सबसे पहले अपने कूलर को धूप से दूर कर दें

असल में आपो यह इसलिए करना चाहिए, क्योंकि अगर आप दिन में कूलर को इस्तेमाल कर रहे हैं तो अगर इसपर सीधी धूप पड़ रही है तो आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए आपको ठंडी हवा नहीं मिलने वाली है, क्योंकि धूप उसे निरंतर गर्म करने वाली है, ऐसे में सबसे पहले कूलर को धूप की सीधी पड़ने वाली रोशनी से दूर करें। अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो आपको इसपर कोई शेड लगा देना चाहिए।

पुरानी घास को समय रहते ही बदल दें

अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर एक बार फिर से आपको शिमला वाली कूलिंग देना शुरू कर दे तो आपको इसकी पुरानी घास को निकाल देना चाहिए और उसके स्थान पर हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए, यह पानी को लंबे समय तक होल्ड करके रखते हैं इसी कारण आपको ज्यादा कूलिंग लंबे समय तक मिलती रहती है।

क्या है असली जुगाड़?

आइए अब बारी आती है असली जुगाड़ के बारे में जानकारी प्राप्त करने की। यही जुगाड़ आपके कूलर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा करने वाला है और आपको लंबे समय के लिए कूलिंग भी देता रहने वाला है। इस ट्रिक के बाद आपको अपने कूलर से ही AC वाली कूलिंग मिलने वाली है, जो आपके घर को शिमला जैसा बना देने वाली है।

फ्रिज की बर्फ कूलर में डालें

सबसे पहले आपको करना यह है कि अगर आप अपने घर के लिए अपने फ्रीजर में बर्फ जमाते हैं तो आज से कुछ ज्यादा बर्फ जामाना शुरू कर दें। इस एक्स्ट्रा बर्फ को आप कूलर में पानी में डालकर इस्तेमाल में ले सकते हैं। कुलमिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि आपको कूलर की टंकी में भरे पानी को ठंडा करना है। इसके लिए आपके पास बर्फ से बढ़िया जुगाड़ कोई हो ही नहीं सकता है। आप जितना ज्यादा बर्फ डालेंगे, उतना ज्यादा आपको कूलिंग मिलने वाली है। हालांकि, अब पानी और बर्फ का तो बैर है। जैसे ही पानी में बर्फ जाएगी तो तेजी से पिघलना शुरू हो जाएगी। ऐसे में क्या किया जाए। आइए अब दूसरे जुगाड़ के बारे में जानकारी लेते हैं।

2 रुपये की कीमत का नमक कर देगा काम

अब क्योंकि हम दूसरे जुगाड़ की ओर आ चुके हैं तो यह आपके किचन में ही रखा आपके रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाला एक आइटम है। इसे आप नमक के तौर पर जानते हैं और किचन में इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस समय नमक 50 रुपये पैकेट के हिसाब से आपको मिल जाने वाला है। इसमें से आपको 4-6 चम्मच नमक इस बर्फ वाले पानी में कूलर की टंकी में डाल देना है। इससे यह होगा कि इस ठंडे बर्फ के पानी में नमक के जाते के साथ ही इसका freezing point बेहद कम हो जाने वाला है। ऐसे में, पानी लंबे समय तक ठंडा ही रहने वाला है। ऐसा करके आप घंटों पानी को ठंडा रख सकते हैं। इसका मतलब है कि मात्र 2 रुपये के जुगाड़ से आपको लंबे समय के लिए कूलिंग मिलने वाली है। आप कूलर से ही AC वाला माहौल ले सकते हैं।

इतना करने के बाद जो कूलर आपको बेकार लग रहा था वो ऐसी कूलिंग करेगा कि आप खुद हैरान हो जाएंगे। पैसे भी बचेंगे और गर्मी से राहत भी मिलेगी। तो अगली बार कूलर पर गुस्सा आए तो उसे कोसने से पहले यह जुगाड़ एक बार जरूर आजमाइए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी का काल हैं ये 5 स्प्लिट AC, देते हैं पहाड़ों वाली बर्फीली ठंडक, Amazon पर Summer Sale से पहले ही हो गए सस्ते

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile