माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज़ द फेम गेम और कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप सहित कई फिल्में और वेब सीरीज़ पिछले हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ हुईं। अगर आप कुछ नई फिल्में या शो देखना चाहते हैं, तो आप इन विकल्पों को अपनी वॉच लिस्ट में डाल सकते हैं। आइए अब जानते हैं…
माधुरी दीक्षित की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। पहले इस वेब सीरीज का नाम फाइंडिंग अनामिका था जिसे बाद में 'द फेम गेम' नाम दिया गया है। कहानी में एक जानी-मानी एक्ट्रेस अचानक अपने घर से गायब हो जाती है और पुलिस उसकी तलाश में लग जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ जाएँ!
LOVE HOSTEL
फिल्म में सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक नवविवाहित जोड़े की है। आशु और ज्योति एक दूसरे से प्यार करते हैं। दो अलग अलग धर्मों के होने के कारण उनका परिवार उनके प्यार को स्वीकार नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ जाएँ!
LOCK UPP
कंगना रनौत का ओटीटी डेब्यू एक नए रियलिटी शो के जरिए होने जा रहा है। शो में कुल 24 घंटे के एपिसोड होंगे, जिसमें 16 विवादास्पद सेलिब्रिटी प्रतियोगी शामिल होने वाले हैं। शो की शुरुआत कल यानी 27 फरवरी से हो चुकी है। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ जाएँ!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile