बंद हो रहा है mAadhaar, UIDAI ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब इस्तेमाल करना होगा ये वाला ऐप, जानें कैसे करें सेटअप

HIGHLIGHTS

mAadhaar ऐप जल्द होगा बंद

नए ऐप में QR और बायोमेट्रिक फीचर

यूजर्स को फिर से सेटअप करना होगा

बंद हो रहा है mAadhaar, UIDAI ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब इस्तेमाल करना होगा ये वाला ऐप, जानें कैसे करें सेटअप

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह नया Aadhaar ऐप लाया गया है, जिसमें पहले से ज्यादा सिक्योरिटी और नए फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप अभी भी mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको नए ऐप पर शिफ्ट होना होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UIDAI ने किया mAadhaar ऐप बंद करने का ऐलान

UIDAI ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि mAadhaar ऐप जल्द ही “रिटायर” हो जाएगा. यानी आने वाले समय में यह ऐप काम नहीं करेगा. नया Aadhaar ऐप यूजर्स को तेज, सुरक्षित और बेहतर डिजिटल अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे देशभर के लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

नए Aadhaar ऐप में मिलेंगे ये खास फीचर्स

नए Aadhaar ऐप में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित और उपयोगी बनाते हैं. इसमें QR कोड के जरिए Aadhaar शेयर करने की सुविधा दी गई है, जिससे आप बिना अपना पूरा Aadhaar नंबर बताए अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं.

Selective Share फीचर के जरिए आप तय कर सकते हैं कि सामने वाले को कौन सी जानकारी दिखानी है, जैसे नाम, फोटो, उम्र, पता या मोबाइल नंबर. इसके अलावा, ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक और ऑफलाइन वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

यूजर्स इस ऐप के जरिए Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर और एड्रेस को भी अपडेट कर सकते हैं. साथ ही एक अकाउंट में 5 फैमिली मेंबर्स तक जोड़ने का विकल्प भी मिलता है.

सिक्योरिटी के लिए मिलेगा बायोमेट्रिक लॉक

नए ऐप में बायोमेट्रिक लॉक फीचर भी दिया गया है, जिससे आप अपने फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा को लॉक कर सकते हैं. इससे कोई भी बिना अनुमति आपके Aadhaar का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. जरूरत पड़ने पर इसे ऐप से अनलॉक भी किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपका मोबाइल नंबर या फोन खो जाता है, तो कुछ समय के लिए Aadhaar सेवाओं का इस्तेमाल रुक सकता है.

पुराना डेटा अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा

UIDAI ने यह साफ नहीं किया है कि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा नए ऐप में अपने आप ट्रांसफर होगा या नहीं. इसका मतलब है कि यूजर्स को नए ऐप में अपना प्रोफाइल फिर से सेटअप करना पड़ सकता है.

नया Aadhaar ऐप कैसे डाउनलोड और सेटअप करें

  • इसे डाउनलोड करने के बाद आपको अपनी भाषा चुननी होगी
  • फिर Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा
  • अंत में 6 अंकों का पासवर्ड सेट करना होगा

इसके बाद आप ऐप में Aadhaar कार्ड देख सकते हैं, शेयर कर सकते हैं और सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile