इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं थ्रिलर से लेकर सुपर हीरो वाली फिल्में और वेब सीरीज़

HIGHLIGHTS

मिस मार्वल आज हो रही है रिलीज़

आशिक़ाना को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा पेश

जानें किस प्लेटफॉर्म पर आई कौन-सी वेब सीरीज़

इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं थ्रिलर से लेकर सुपर हीरो वाली फिल्में और वेब सीरीज़

इन दिनों OTT प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। हमें हर दूसरे दिन Netflix, Amazon Prime Video, से लेकर Disney Plus Hotstar, MX प्लेयर आदि पर एक से बढ़ कर एक वेब सीरीज़ और फिल्में देखने को मिलती हैं। अब एंटर्टेंमेंट के लिए सिनेमाघर जाना ज़रूरी नहीं क्योंकि घर बैठे ही आप अपने स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर बढ़िया कंटेन्ट देख सकते हैं। हाल ही में आश्रम 3, द बॉयज़ सीज़न 3 OTT पर रिलीज़ हुए हैं और अब इस हफ्ते भी कई बढ़िया वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं। चलिए जानते हैं इनके नाम…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: ड्यूल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Tecno का सस्ता फोन, देखें डीटेल…

आशिकाना

आशिकाना को डिज्नी प्लस स्टोर पर लाया जा रहा है और यह जून को रिलीज़ होगा। कहानी में एक पुलिस इंस्पेक्टर एक सीरियल किलर की तलाश में है। इस बीच उसका सामना एक महिला से होता है जिसका अतीत दिल दहला देने वाला होता है। 

मिस मार्वल

एमसीयू की इस फिल्म में इमान वेल्लानी मिस मार्वल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को 8 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में मिस मार्वल उर्फ कमाला खान एक गेमर हैं, जिसका सपना कैप्टन मार्वल जैसा बनना है। फिल्म में फरहान अख्तर भी नज़र आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या Jio Rockers 2022 Movies Download Website से Movies Download करने पर हो सकती है जेल? देखें क्या कहता है कानून

अर्ध

जाने-माने एक्टर राजपाल यादव और TV एक्ट्रेस रूबीना दिलैक स्टारर फिल्म अर्ध को 10 जून को रिलीज़ किया जाना है। फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile