JioPC Cloud Service: अब पुराना सुस्त कंप्यूटर भी दौड़ेगा सुपरफास्ट! Jio ने पेश कर दी ये जगब की सेवा

HIGHLIGHTS

एयरटेल, वीआई या किसी भी ब्रॉडबैंड यूज़र के लिए उपलब्ध; जियो नेटवर्क होना जरूरी नहीं।

8 साल तक पुराने कंप्यूटर में भी चलेंगे नए AI टूल्स, नया हार्डवेयर खरीदने का झंझट खत्म।

बिना डेटा माइग्रेशन और बिना किसी नए पार्ट्स के तुरंत एक्टिवेशन।

क्या आपका लैपटॉप या डेस्कटॉप 3-4 साल पुराना हो चुका है, नए अपडेट्स के बाद हैंग करने लगा है या स्टोरेज की कमी से जूझ रहा है? अगर हां, तो अब आपको नया महंगा कंप्यूटर खरीदने या रैम बढ़वाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। असल में, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारतीय यूज़र्स के लिए अपनी स्टैंडअलोन क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस JioPC को आधिकारिक तौर पर सभी के लिए रोलआउट कर दिया है। पहले यह सुविधा केवल JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स तक के लिए ही सीमित थी, लेकिन अब देश का कोई भी इंटरनेट यूजर, फिर चाहे वह Airtel, Vi, BSNL या किसी लोकल केबल ऑपरेटर का ब्रॉडबैंड चलाता हो, वह JioPC का इस्तेमाल कर सकता है। आइए इस सेवा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के साथ इसके प्राइस आदि के बारे में जानकारी लेते हैं।

JioPC कैसे काम करता है और इसके फायदे क्या हैं?

JioPC मूल रूप से एक वर्चुअल क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटर है, जो आपके पुराने और सुस्त सिस्टम को सीधे सुपरफास्ट परफॉर्मेंस में बदल देता है। आपके पुराने कंप्यूटर की स्क्रीन पर ही क्लाउड से 8GB या 16GB रैम और 1TB तक की हाई-स्पीड स्टोरेज उपलब्ध हो जाती है। साथ ही साथ जियो का दावा है कि अगर आपका कंप्यूटर 8 साल तक पुराना भी है, तब भी आप इस सर्विस के जरिए आज के भारी-भरकम ऐप्स और आधुनिक AI टूल्स (Artificial Intelligence) को बिना किसी लैग के स्मूदली चला सकते हैं।


इसके अलावा इसके लिए किसी हार्डवेयर इंस्टॉलेशन, पेचीदा वायरिंग या पुराने डेटा को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है। महज 5 मिनट में यह सर्विस सेटअप हो जाती है। यह सर्विस वर्क-फ्रॉम-होम प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और छोटे बिजनेस (SMBs) के रोजमर्रा के कामकाज के लिए एक बेहद किफायती समाधान साबित हो सकती है।

JioPC और JioPC Ultra के प्लान्स व कीमतें

जियो ने अपनी इस क्लाउड पीसी सर्विस को दो कैटेगरीज में पेश किया है, जिन्हें 2 महीने, 5 महीने और एनुअल ऑफर्स के साथ सब्सक्राइब किया जा सकता है। आइए इन्हें डीटेल में जानते हैं।

प्लान स्पेसिफिकेशन्सवैलिडिटीकीमत
JioPC (स्टैंडर्ड)8GB RAM + 500GB Storage2 महीने1,000 रुपये
5 महीने2,000 रुपये
10+2 महीने (वार्षिक ऑफर)4,000 रुपये
JioPC Ultra16GB RAM + 1TB Storage2 महीने1,200 रुपये
5 महीने2,500 रुपये
10+2 महीने (वार्षिक ऑफर)5,000 रुपये

यह भी पढ़ें: 7900mAh की बैटरी के साथ भारत में आया Redmi 17 5G.. देखें कितनी है कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :