दुनिया में चमकेगा भारत का सितारा..Reliance Jio करने जा रही ये कारनामा, क्या चीन को मात देने की तैयारी?

HIGHLIGHTS

Jio के पास इस वक्त 26.85 करोड़ 5G यूजर्स हैं।

यह China के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा 5G Customer Base है।

Jio 2030 तक अपने सभी Subscribers को 5G पर Migrate करने का लक्ष्य रखता है।

भारत में Jio ने जो 5G रेवोल्यूशन को खड़ा किया है। हालांकि, यह क्रांति अब केवल भारत भर में नहीं रहने वाली है। कंपनी अब अपनी इस तकनीकी को दुनियाभर के बाकी देशों में भी बेचने की तैयारी कर रही है, वो भी ऐसे वक्त पर जब कई देश अपने Telecom Networks को अगली Generation में Upgrade करने की सोच रहे हैं। Jio ने भारत में चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा 5G Customer Base खड़ा कर लिया है, यानी 26.85 करोड़ यूजर्स इस समय जियो के पास हैं। इसी Homegrown Technology Platform की वजह से अब Overseas Markets से भी दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है।

इंटरनेट पर इसे लेकर शुरू हुई चर्चा

The Telegraph से बात करते हुए एक Telecom Industry Observer ने कहा, “आमतौर पर जब देश अपने Telecom Network Upgrade करना चाहते हैं, तो वो US और China जैसे Traditional Markets की कंपनियों को देखते हैं। लेकिन भारत में Jio पहले ही अपनी क्षमताएं निर्मित कर चुका है, और आगे चलकर वो अपने कुछ Solutions को Globally Monetise करने की तरफ जा सकता है। इसे देखते हुए भविष्य में Partnerships के लिए काफी Global Inbound Interest आ सकती है।”

Jio के पास असल में क्या है?

Jio ने अपना एक Proprietary Technology Stack तैयार किया है जिसमें Cloud-Native Radio Access Network यानी RAN, 5G Core, OSS/BSS Platforms, UBR-Based Fixed Wireless Access Solutions, AI-Driven Network Automation और Digital Services Platforms आदि शामिल हैं। कंपनी ने Overseas Markets में इन Technologies को Deploy करने की योजना बताई है, कंपनी Local Operators के साथ Partnerships, Managed Services Arrangements और Strategic Greenfield Projects के जरिए ऐसा कर सकती है।

आँकड़े देखकर पता चलता है बेस कैसा है?

Jio की Domestic 5G Operations की Scale ही इस Global Expansion का सबसे मजबूत आधार बन सकती है। 31 दिसंबर 2025 तक Operator के पास 25.3 करोड़ 5G Standalone यानी SA ग्राहक थे, जो चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा 5G Customer Base है। और 31 मार्च 2026 तक यह नंबर बढ़कर 26.85 करोड़ तक पहुँच जाने की उम्मीद भी है।

दुनियाभर में मौका कितना बड़ा है?

Jio Platforms के Draft Red Herring Prospectus यानी DRHP में एक बड़े Global Opportunity की तरफ इशारा किया गया है। December 2025 तक दुनियाभर के Mobile Market में करीब 780 करोड़ ग्राहक थे, जिनमें से करीब 240 करोड़ 5G ग्राहक थे। भले ही कई बाजारों में 5G Launch हो चुका है, लेकिन Large-Scale Adoption अभी भी लिमिटेड ही है। करीब 620 करोड़ Customers के पास 5G Coverage तक Access है, जबकि 160 करोड़ लोगों के पास अभी भी यह Access नहीं है। यानी अगली Generation के Networks की तरफ यह Transition, Technology Providers के लिए एक बहुत बड़ा Potential Market बनाता है।

इसके अलावा, जैसे-जैसे देशों में Mobile Connectivity बेहतर होगी, करीब 70 करोड़ Unconnected Customers के 5G Adopt करने की उम्मीद है, जिससे यह Addressable Market और बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें: BSNL का धूम मचाने वाला ऑफर..Airtel-Jio के उड़े होश, सस्ते में मिल रही एक महीने से ज्यादा की वैलिडीटी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :