Jio Rs 448 vs Rs 449 plans compared which offers better value
Reliance Jio ने घोषणा की है कि यह JioTV+ ऐप को स्मार्ट टीवीयों पर ला रहा है और 2-इन-1 ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स एक सिंगल JioAirFiber कनेक्शन के साथ दो टीवीयों को कनेक्ट कर सकेंगे। यह ऑफर यूजर्स को JioTV+ पर एक सिंगल लॉगिन के साथ स्मार्ट टीवी पर 800 से ज्यादा डिजिटल टीवी चैनल्स और 13+ OTT ऐप्स को एक्सेस करने में सक्षम बनाएगा।
यह ध्यान देना जरूरी है कि:
JioTV+ ऐप, जो अब केवल JioSTB के जरिए उपलब्ध था, अब सभी लीडिंग स्मार्ट टीवीज़ OS पर फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इनमें एंड्रॉइड टीवी, अमेज़न फायर टीवी सटीक और एप्पल टीवी शामिल हैं।
800+ डिजिटल टीवी चैनल्स:
चैनल्स के अलावा यूजर्स को 13 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाएगा जिनमें JioCinema Premium, Disney+ hotstar, SonyLiv, Zee5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, Lionsgate Play, Fancode, ETV Win, ShemarooMe, Eros Now, Alt Balaji
यह ऑफर ग्राहकों को जियो एयर फाइबर के सभी प्लांस पर मिलेगा। जबकि जियो फाइबर के 599 रुपए, 899 रुपए और इससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लांस पर आप इन बेनेफिट्स का आनंद ले सकते हैं। वहीं जियो फाइबर के प्रीपेड प्लांस की बात करें तो यह 999 रुपए और इससे ऊपर के प्लांस पर काम करेगा।
स्मार्ट टीवी पर JioTV+ ऐप को एक्सेस करने के लिए आप इसे एंड्रॉइड टीवी, एप्पल टीवी या अमेज़न फायर टीवी स्टिक के ऐपस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही आप Hotstar, Zee5, SonyLiv और SunNXT ऐप्लिकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
जियो फाइबर/जियो एयर फाइबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ आप JioTV+ ऐप में लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास OTP आएगा जिसे वेरिफाई करके आप कॉन्टेन्ट देखना शुरू कर सकते हैं।