Created Using AI
इंस्टाग्राम पर रील्स (Reels) बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बेहद काम का और समय बचाने वाला नया फीचर लॉन्च किया जा चुका है। मेटा (Meta) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने आधिकारिक तौर पर ‘First Draft’ नाम से एक नया इन-ऐप एडिटिंग फीचर पेश किया है। यह फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद एडिटिंग के शुरुआती सिरदर्द को खत्म करने के मकसद से पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स को खाली टाइमलाइन देखकर परेशान नहीं होना पड़ेगा, इस फीचर की मदद से उन्हें झट से अपनी रील का एक बेसिक रफ एडिट मिल जाने वाला है। अभी के लिए इस फीचर को केवल iOS यानि iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही लाया गया है। आइए इस फीचर के बारे में डिटेल्स देखते हैं।
जब कोई क्रिएटर अपने फोन से कोई लंबी वीडियो क्लिप सेलेक्ट करता है, तो First Draft टूल उस पूरे फुटेज को एनालाइज करता है। अगर वीडियो में क्रिएटर बोलते-बोलते बीच में रुक जाता है, अनावश्यक सन्नाटा (Silence) आ जाता है या कोई डल पार्ट होता है, तो यह फीचर उन सभी हिस्सों को पहचानकर अपने आप ट्रिम (Trim) करके रिमूव कर देता है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर टॉकिंग-हेड (बोलने वाले) वीडियो, मल्टी-क्लिप मोंटाज (Montage), और ‘डे-इन-द-लाइफ’ जैसे अलग-अलग तरह के वीडियो फॉर्मेट्स के हिसाब से खुद को ढालने में सक्षम है।
कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि First Draft द्वारा किए गए सभी कट और ट्रिम्स पूरी तरह से रिवर्सिबल (Reversible) होंगे। इसका मतलब है की अगर एल्गोरिदम ने गलती से किसी जरूरी हिस्से को काट दिया है, तो यूजर उसे आसानी से फिर से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, रफ ड्राफ्ट बनने के बाद क्रिएटर्स क्लिप्स को आगे-पीछे (Reorder) भी कर सकते हैं, इसके अलावा हटा सकते हैं, या मैन्युअल रूप से फुल वीडियो एडिटर में जाकर फाइनल टच दे सकते हैं। अगर रफ एडिट क्रीऐटर को सही लग रहा है तो उसे सीधे पोस्ट भी किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम ऐप खोलकर Reels गैलरी सेक्शन में जाएं। इसके बाद आपको एक या एक से ज्यादा वीडियो क्लिप्स चुनने होंगे। अब आपको स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाले ‘First Draft’ बटन पर टैप करना है। इसके अलावा, आप सीधे इंस्टाग्राम कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करके भी इस फीचर का आनंद ले सकते हैं, आपको केवल First Draft बटन पर टैप करके ऑटो-एडिट का इस्तेमाल करना है। अब जनरेट हुए रफ एडिट को रिव्यू किया जा सकता है, अगर एडिट सही हुआ है तो इसे आप सीधे ही पोस्ट भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का स्पेशल और धमाका ऑफर..Mukesh Ambani की कंपनी 30 दिनों के लिए दे रही फ्री