200MP कैमरा के साथ आएगा Vivo X500 Pro Max मोबाइल फोन, कब होगी लॉन्चिंग?

HIGHLIGHTS

Vivo X500 Series को जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकता है।

Vivo X500 Pro Max को कंपनी 200MP कैमरा के साथ लॉन्च करने वाली है।

Vivo X500 Pro में कंपनी एक 64MP का सेन्सर देने वाली है।

स्मार्टफोन फोटोग्राफी में अपनी पहचान बना चुका वीवो अपनी अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज को लेकर पूरी तरह तैयार है। चीन में अगले महीने होने वाले इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने लाइनअप के कैमरा फीचर्स आदि से पर्दा उठाना भी शुरू कर दिया है। वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ (Han Boxiao) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200-मेगापिक्सल का दमदार Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा होने वाला है, इसके अलावा Vivo X500 Pro बिल्कुल नए 64-मेगापिक्सल सेंसर के साथ एंट्री लेगा।

Vivo X500 Pro Max: 200MP कैमरा और 400mm एक्सटेंडर सपोर्ट

कंपनी के अनुसार, Vivo X500 Pro Max में मिलने वाला 200-मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा 1/1.4-इंच BluePrint और Samsung HP0 सेंसर कॉम्बिनेशन पर काम करेगा। इस डिवाइस में हार्डवेयर-बेस्ड 4x ISZ (In-Sensor Zoom) टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स को बिना किसी डिटेल लॉस के दो स्टेज तक का लॉसलेस ज़ूम आउटपुट प्राप्त करने वाले हैं। इसके साथ ही, दूर के सब्जेक्ट्स (जैसे कॉन्सर्ट्स, स्पोर्ट्स या वाइल्डलाइफ) को बेहद करीब से कैप्चर करने के लिए फोन में 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर लेंस का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Vivo X500 Pro: 64MP Zeiss APO और Sony LYTIA 610 सेंसर

दूसरी तरफ, Vivo X500 Pro में कंपनी ने अलग अप्रोच अपनाई है। इसमें 85mm फोकल लेंथ वाला 64-मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो वीवो के BluePrint सेंसर डिजाइन और Sony LYTIA 610 सेंसर पर आधारित है। इसमें खास GG 1×1 और RB 2×2 पिक्सल स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो 1×1 कॉन्फ़िगरेशन की हाई-रिजॉल्विंग पावर और 2×2 की सुपरफास्ट फोकसिंग क्षमता दोनों को एक साथ लेकर आता है। 85mm फोकल लेंथ और पूरे 64MP रेजोल्यूशन के दम पर यूजर्स आसानी से से क्रॉप आदि भी कर सकते हैं।

CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबिलाइजेशन और 4K 120fps वीडियो

Vivo X500 Pro और X500 Pro Max दोनों ही स्मार्टफोन्स में इंडस्ट्री-लीडिंग CIPA 7.0-रेटेड प्रोफेशनल स्टेबिलाइजेशन दिया जाएगा। इससे न सिर्फ शेक-फ्री वीडियो रिकॉर्डिंग होगी, बल्कि लो-लाइट या ज़ूम शॉट्स में भी ब्लर और नॉइज़ की समस्या खत्म होगी। इसके साथ ही नए एडवांस्ड ऑटोफोकस, सब्जेक्ट ट्रैकिंग, 4K @ 120fps स्लो-मोशन और 4K @ 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलेंगे।

नई सीरीज में कितने मॉडल लॉन्च होंगे?

इस नई सीरीज में तीन मॉडल्स Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं, यह लॉन्च अगले महीने चीन में होने वाला है, इसके बाद साल के अंत तक इस फोन सीरीज को इंडिया के बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है।

साभार:

यह भी पढ़ें: Intagram लेकर आया नया ‘First Draft’ फीचर.. रील्स के लिए झट से ट्रिम करेगा क्लिप्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :