Apple Surprise and shine event
Apple ने अपने बेहद इंतज़ार किए जाने वाले सितंबर लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी का यह खास इवेंट सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगा। Apple ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इवेंट में किन प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इसके अलावा वियरेबल सेगमेंट में Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च होने की उम्मीद है। हालिया लीक्स में कैमरा वाले नए AirPods के आने का दावा भी किया गया है।
Apple के इस इवेंट का नाम ‘Surprise and Shine’ होगा। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro सीरीज और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर अब तक सामने आई जानकारी, जिसमें लॉन्च डेट, इवेंट टाइम और संभावित लॉन्च शामिल हैं।
Apple का सितंबर इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 10 AM PT पर होगी, जबकि भारत में इसे रात 10:30 बजे IST से देखा जा सकेगा। यूजर्स इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर देख पाएंगे। इसके अलावा Apple के सोशल मीडिया चैनलों पर भी इवेंट से जुड़े अपडेट मिलेंगे।
Apple ने इवेंट की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है, लेकिन लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नामों को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज पेश की जा सकती है। इसके साथ ही Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है, जिसे अब तक की अफवाहों में iPhone Ultra नाम दिए जाने की बात सामने आई है।
स्मार्टफोन के अलावा कंपनी Apple Watch Series 12 और प्रीमियम Watch Ultra 4 को भी पेश कर सकती है। दोनों स्मार्टवॉच में नए चिपसेट और डिजाइन से जुड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है। वहीं, Watch Ultra 4 में सिरेमिक केस का विकल्प भी दिया जा सकता है।
ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो Apple इस इवेंट में बहुप्रतीक्षित AirPods 5 मॉडल भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि कंपनी एक नए AirPods मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें बिल्ट-इन इंफ्रारेड कैमरे होंगे। ये कैमरे विजुअल इंटेलिजेंस को सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इस प्रोडक्ट की लॉन्चिंग टालकर 2027 तक की जा सकती है।
वहीं, जो ग्राहक स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e या iPhone Air 2 खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मॉडल सितंबर इवेंट के लाइनअप का हिस्सा नहीं होंगे और इन्हें 2027 की गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Philips S7221 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon लिस्टिंग से 5G, 120Hz डिस्प्ले समेत कई फीचर्स हुए कन्फर्म!