iOS 14 में सबसे बड़े एडिशन की बात करें तो वैसे तो यह लिस्ट बड़ी है लेकिन इसमें आपको सबसे खास फीचर के तौर पर एक बिल्ट-इन ट्रांसलेशन ऐप मिल रहा है, जिसे Apple केवल ट्रांसलेशन कहता है। जबकि सिरी में अनुवाद की पेशकश करने की क्षमता थी, लेकिन इसके बाद भी एक अलग से ट्रांसलेशन टूल इस बार एप्पल की ओर से iOS 14 में पेश किया गया है। हालाँकि, Apple के नए ट्रांसलेट ऐप के साथ यह बदलाव आया है, जो कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है जैसे कि पारंपरिक अनुवाद, वार्तालाप मोड, कई भाषाओं के लिए सपोर्ट आदि। आज हम आपको iOS 14 में मौजूद ट्रांसलेशन एप्प के बारे में बताने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप ऑफलाइन भी ट्रांसलेशन को अंजाम दे सकते हैं।
जैसे कि मैंने अपने iPhone 8 Plus में देखा है, आपको बता देते है कि जैसे ही आप iOS 14 पर अपने iPhone को अपग्रेड करते हैं तो आपको अपने आप ही ट्रांसलेशन एप्प यहाँ अपनी होम स्क्रीन पर नजर आने लगता है। यह कई भाषाओँ का भी सपोर्ट करता है, आइये आपको बताते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि यह कितनी भाषाओँ का सपोर्ट करता है, इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फोन में भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले इस ट्रांसलेशन एप्प को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको बड़ी आसानी से ही यहाँ भाषाओँ का ऑप्शन नजर आ जाने वाला है।
इसपर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि यह 12 भाषाओँ का सपोर्ट करता है, जैसे इसमें आपको अरबी, चीनी, इंग्लिश (US), इंलिश (UK), फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रुसी, और स्पेनिश भाषाओँ को सपोर्ट करता है। हालाँकि अभी इस अपडेट में किसी भी भारतीय भाषा का सपोर्ट नहीं आया है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि भविष्य में इन्हें भी जोड़ा जा सकता है।