International Yoga Day 2026: Apple हर साल Global Running Day, World Mental Health Day और अन्य प्रमुख स्वास्थ्य और फिटनेस के मौकों पर यूजर्स को एक्टिव रहने के लिए खास Watch Awards पेश करता है। इसी कड़ी में अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पहले कंपनी ने Apple Watch यूजर्स के लिए एक नया लिमिटेड-एडिशन योगा अवॉर्ड लॉन्च किया है।
Apple Watch में मौजूद तीन Activity Rings यूजर्स को रोजाना अपने Move, Exercise और Stand लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, कंपनी का यह रिवॉर्ड सिस्टम लोगों को अपने फिटनेस गोल्स हासिल करने के लिए और ज्यादा उत्साह देता है।
Apple ने घोषणा की है कि जो Apple Watch यूजर कम से कम 10 मिनट या उससे ज्यादा समय तक योगा वर्कआउट रिकॉर्ड करेंगे, उन्हें ऐप के अंदर एक स्पेशल लिमिटेड-एडिशन बैज दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को Apple Watch में योगा वर्कआउट शुरू करके अपना सेशन रिकॉर्ड करना होगा।
चैलेंज सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद यूजर्स को न सिर्फ खास अवॉर्ड मिलेगा, बल्कि योगा थीम वाले एनिमेटेड स्टिकर्स भी मिलेंगे, जिन्हें वे Messages ऐप में इस्तेमाल कर सकेंगे।
जिन यूजर्स के पास Apple Fitness+ की मेंबरशिप है, उन्हें ‘Morning Yoga with Jessica’ नाम का एक खास योगा सेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अगर आपके पास Apple Fitness+ की मेंबरशिप नहीं है और आप लेना चाहते हैं, तो भारत में इसकी कीमत 149 रुपये प्रति माह या 999 रुपये प्रति वर्ष है। इच्छुक यूजर्स इसे अपने iPhone के Fitness ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
इसी बीच, Apple अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर इस साल सितंबर में अपना पहला iPhone Fold लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहा है। कंपनी के इतिहास में यह पहला फोल्डेबल iPhone होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना