Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi के लेटेस्ट और दमदार स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 ने हाल ही में भारत में एंट्री ली है. अपनी दमदार 7540mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek के Dimensity 8500 Ultra चिपसेट की पावर के साथ यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में सबसे नया और दमदार है. बड़ी बैटरी, बढ़िया चिपसेट और शानदार कैमरा के साथ इस स्मार्टफोन की तुलना कई मिड रेंज स्मार्टफोन्स के साथ की जा रही है जो लगभग एक जैसे दाम में आते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस साल Father’s Day रविवार, 21 जून को पड़ रहा है। यह एक ऐसा खास दिन है जब बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें सरप्राइज़ और तोहफे देते हैं। अगर आप अपने पिता को इस साल फादर्स डे पर एक नया स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इसमें कोई शक नहीं है कि Redmi Turbo 5 एक बेहतरीन फोन है और एकदम नया भी है, लेकिन कीमत और स्पेक्स के आधार पर कुछ अन्य फोन्स इसे कांटे की टक्कर दे रहे हैं और कुछ मामलों में तो इससे बेहतर भी हैं। ऐसा ही एक फोन है Motorola Edge 70 Pro, जिसकी तुलना आज हम नए Redmi Turbo 5 से कर रहे हैं। यह तुलना देखकर आपको अपने पिता के लिए बेस्ट फोन चुनने में आसानी होगी।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Redmi Turbo 5 एक प्रीमियम ग्लास पैनल और एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आता है और देखने में काफी स्टाइलिश लगता है. इसमें एक 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इसके डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही अपनी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलता है.

6.8 इंच के Extreme AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला Motorola Edge 70 Pro, Redmi के फोन से ज्यादा बड़े और दमदार डिस्प्ले के साथ आता है. इसके डिस्प्ले में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है और यह स्मार्टफोन भी गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन के साथ आता है.

Redmi Turbo 5 first sale starts from today know the price and features

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi Turbo 5 में Android का v16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है और यह HyperOS कस्टम UI के साथ आता है. इसमें MediaTek का दमदार Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर देखने को मिलता है जो Mali G720 GPU के साथ आता है. इसमें 8GB से लेकर 12GB तक की RAM का ऑप्शन मिलता है.

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek का धमाकेदार Dimensity 8500 Extreme चिपसेट देखने को मिलता है जो दमदार परफॉरमेंस देता है. इसमें भी Mali G720 प्रोसेसर मिलता है जो बढिया ग्राफिक्स क्वालिटी देता है. इसमें Android के v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही Hello UI की कस्टम UI देखने को मिलती है और इसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स मिलती हैं.

कैमरा में किसका दबदबा?

50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आने वाले Redmi Turbo 5 का रियर कैमरा काफी अच्छी तस्वीरें खींचने में माहिर है और इसके साथ ही इसमें 20MP का एक बेहतरीन फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है.

Motorola Edge 70 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसका 50MP का फ्रंट कैमरा बेस्ट इन क्लास है.

motorola edge 70 pro plus

बैटरी और चार्जिंग

7540mAh की बड़ी और दमदार बैटरी के साथ आने वाला Redmi Turbo 5 बैटरी के मामले में सबसे आगे है और इसमें अच्छी बैटरी के साथ ही 100W तक की हाइपर चार्जिंग देखने को मिलती है जो करीब आधे घंटे में 51 प्रतीशत तक बैटरी को चार्ज कर देती है.

Motorola Edge 70 Pro एक तुलनात्मक रूप से थोड़ी छोटी 6500mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 90W तक की टर्बो चार्जिंग मिलती है.

भारत में कीमत

Redmi Turbo 5 की भारत में कीमत 8GB + 256GB शुरुआती वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये रखी गई है जबकि 12GB + 256GB मॉडल को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। .

Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 42,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 हुआ महंगा, भारत में दूसरी बार बढ़ी कीमत, खरीदने से पहले जानें नया प्राइस

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile