Instagram में एक साथ आ गए कई नए फीचर्स, चुपचाप रील देखने वालों की भी खुलेगी पोल! अपडेट देख खुश हो जाएगा मन
Instagram अब सिर्फ फोटो या वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा. कंपनी ने अब उसे एक इंटरएक्टिव सोशल एक्सपीरियंस में बदलने की ओर बड़ा कदम उठाया है. लेटेस्ट अपडेट में Instagram ने तीन नए टूल्स लॉन्च किए हैं. इससे यूजर्स को बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला है.
Surveyइन तीन टूल्स में Reposts टैब, Live Map और Friends टैब हैं. ये ऐप को और ज्यादा कनेक्टेड और ग्रुप चैट जैसा बनाते हैं. अब Reels पर आपके दोस्तों को क्या पसंद आ रहा है, कौन कहां से पोस्ट कर रहा है और कौन से मीम्स वायरल हो रहे हैं, सबकुछ जान पाना आसान हो गया है.
अब Reels या पोस्ट को Repost करना होगा सीधा और ऑफिशियल
Instagram पर Reels या किसी पोस्ट को अब रीशेयर करने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी ट्रिक की जरूरत नहीं पड़ेगी. नया Reposts टैब अब आपकी प्रोफाइल में अलग से दिखेगा, जिसमें आप वो सारी Reels और पोस्ट देख सकते हैं जो आपने रीपोस्ट की होंगी. अच्छी बात यह है कि ये रीपोस्ट आपकी मेन ग्रिड में नहीं आएंगी, जिससे आपकी प्रोफाइल की सुंदरता खराब नहीं होगी.

अब री-पोस्ट करना भी बेहद आसान है. किसी Reel या पोस्ट के नीचे दिए गए रिपोस्ट आइकन पर टैप करें और एक पॉप-अप थॉट बबल में आप चाहे तो एक छोटा सा नोट भी जोड़ सकते हैं. Instagram इस बात का भी ध्यान रखता है कि ओरिजिनल क्रिएटर को पूरा क्रेडिट मिले और साथ ही उनकी पोस्ट नए ऑडियंस तक पहुंचे.
Live Map
Instagram ने अब एक Live Map फीचर भी जोड़ा है जो लगभग Snap Map जैसा काम करता है. अब आप रियल टाइम में देख सकेंगे कि आपके दोस्त या फेवरेट क्रिएटर्स कहां से पोस्ट कर रहे हैं. यह मैप आपके DM इनबॉक्स के टॉप पर मिलेगा.
हालांकि, प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है. डिफॉल्ट रूप से लोकेशन शेयरिंग बंद रहेगी और आप खुद तय कर सकेंगे कि आपकी लोकेशन कौन-कौन देख सकता है, इसमें सभी फ्रेंड्स, सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स, कुछ चुने हुए लोग या कोई नहीं का ऑप्शन है. साथ ही, कुछ लोकेशन पर ब्लॉक करने का भी विकल्प रहेगा ताकि आप जब चाहे अपनी जगह छुपा सकें. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में शुरू किया गया है और जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा.
Friends टैब
Instagram अब Reels सेक्शन को भी और ज्यादा सोशल बना रहा है. नए Friends टैब में अब आपको वो Reels दिखेंगी जिन पर आपके दोस्तों ने कोई एक्टिविटी की हो जैसे लाइक, कमेंट या शेयर. इससे आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि आपके सर्कल में क्या चल रहा है, क्या ट्रेंड कर रहा है.
यह फीचर ‘Blends’ नाम के रिकमेंडेशन सिस्टम पर काम करता है, जो आप और आपके दोस्तों की पसंद को मिलाकर कंटेंट सजेस्ट करता है. अगर आप नहीं चाहते कि आपकी एक्टिविटी दूसरों को दिखे, तो आप चाहें तो उसे हाइड कर सकते हैं या किसी खास दोस्त की अपडेट्स को म्यूट भी कर सकते हैं.
इन तीनों फीचर्स के साथ Instagram ने एक बात साफ कर दी है वह अब एक सिंपल फोटो-रील शेयरिंग ऐप नहीं रहना चाहता है. यह ट्रांसफॉर्मेशन उसे आपके सोशल सर्कल के और करीब लाता है. अब दोस्तों की पसंद, लोकेशन और रीपोस्ट की गई Reels के जरिए ऐप का यूजर एक्सपीरियंस और भी पर्सनल और ह्यूमन हो गया है.
यह भी पढ़ें: Realme, Oppo और OnePlus यूजर्स आज ही ऑन कर लें ये दो सेटिंग, चोरों की आ जाएगी शामत, खुद लौटा जाएगा फोन!
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
