कहीं नकली तो नहीं आपका Aadhaar Card? बस एक मिनट में पता करें
कैसे चेक करें कि आपका Aadhaar Card असली है या नकली
हम सब के लिए आधार कार्ड बेहद ही जरूरी दस्तावेज है
आप बड़ी ही आसानी से अपने आधार कार्ड के नकली या असली होने का स्टैटस देख सकते हैं
आजकल आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। सरकार ने आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) और पैन कार्ड (Card) को लिंक करने को कहा है। ऐसे में अगर आपका आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) नकली है तो यह आपके लिए बड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आपका आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) असली है या नकली? आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) सही है या नहीं।
कैसे पता करें कि आपका कार्ड (Card) असली है या नकली?
1- सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट यानि (https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification) पर जाना होगा।
2. अब आधार (Aadhaar) वेरीफिकेशन के लिए एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आधार (Aadhaar) नंबर दर्ज करना होगा।
3. अपने 12 अंकों के आधार (Aadhaar) नंबर के साथ कैप्चा (सुरक्षा कोड) दर्ज करें।
4. अब प्रोसेस टू वेरिफाई बटन पर क्लिक करें।
5. अगर आपके द्वारा दिया गया आधार (Aadhaar) नंबर सही है तो एक नया पेज खुलेगा। यहां लिखा होगा कि आपका आधार (Aadhaar) नंबर 7304XXXXXXXXX है।
6. इसके नीचे उम्र, लिंग और राज्य का नाम भी लिखा होगा।
7. इस तरह आप जान सकते हैं कि आपके पास जो आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) है वह असली है या नकली।
आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) के संबंध में शिकायत कैसे दर्ज करें
1- सबसे पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और लॉगइन करें।
2- इसके बाद अबाउट यूआईडीएआई सेक्शन (UIDAI Section) में जाएं। वहां आपको 'शिकायत निवारण' (Grievances Redressal) विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3- 'यूआईडीएआई कॉन्टैक्ट सेंटर' के तहत 'फाइल ए कंप्लेंट' का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4- 'फाइल ए कंप्लेंट' ऑप्शन में आपसे कई तरह की जानकारियां मांगी जाएंगी। जैसे नाम, पता, संपर्क और अन्य जानकारी। इस जानकारी को भरते समय बहुत सावधान रहें।
5- आप Check Status में जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।