कभी कभी गलती से आप किसी को ईमेल कर रहे होते हैं और वह किसी और को चला जाता है, शायद मैं सही कह रहा हूँ आपके साथ ही कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा, क्या मैंने सही कहा न? आपको अपने बॉस को कोई और मेल करना होता है और आप काम के प्रेशर में उन्हें कोई और मेल कर देते हैं। इसके बाद आपको याद आता है कि आपने जो मेल किया है वह गलत हो गया है, या कभी कभी ऐसा भी हुआ होगा कि मेल आपके बॉस के पास पहुँच जाता है, और फिर उसके लिए आपको काफी डांट पड़ती है और वहां आपसे पूछा जाता है कि आपसे ऐसा हुआ कैसे, आपने गलत मेल किया कैसे और न जाने कितने ही और सवाल वहां उठने लगते हैं। क्योंकि बॉस के साथ कई लोगों को आपने उस मेल को सीसी भी किया होता है, इसके बाद आपकी इज्जत की जो वाट लगती है वह किसी से छिपा नहीं है।
अगले दिन से आप ऑफिस में थोड़ा अच्छा महसूस नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपसे गलती से कोई मेल हो भी गया है तो आप उसे कुछ समय के लिए रोक सकते हैं होल्ड का सकते हैं, उसे अन्डू कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब आप इस गलती से सेंड हुए मेल को रिकॉल भी कर सकते हैं, अर्थात् ऐसे भी ऑप्शन हैं कि जो आप भी मेल आप करते हैं वह कुछ समय के लिए रुक जाता है और जो समय आप देते हैं उतने समय के बाद जाता है जैसे मान लीजिये आपने उस मेल की शेड्यूलिंग कर दी हो।
इसके अलावा आप इस मेल को रिकॉल भी कर सकते हैं, अर्थात् ये मेल वहां जाएगा ही नहीं अगर आपने समय पर इसे रिकॉल कर लिया है। इसके बाद आपको अपनी गलती सुधारने के कुछ समय मिल जायेगी इससे आपकी इज्जत का भी फालूदा नहीं होगा, और आप उस मेल को फिर से सही करके या सही जगह पर एक बार फिर से भेज सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे हम ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस अपने जीमेल की सेटिंग में जाना है और इन सिम्पल चरणों को फॉलो करना हैं। हम आपको मात्र 4 स्टेप्स में बताने वाले हैं कि आखिर ऐसा कैसे किया जा सकता है। तो आइये शुरू करते हैं और जानते हैं।