Mobile Number Portability पर सामने आये TRAI के नए रूल्स: पहले के मुकाबले अब आप अपने मोबाइल नंबर कम समय में ही पोर्ट कर सकते हैं, ऐसा भी कहा जा सकता है कि जो समय मोबाइल नंबर को पोर्ट करने में पहले लगता है, उससे कम समय में ही TRAI के नए रूल्स के बाद यह काफी कम समय में ही हो जाने वाला है। TRAI की ओर से कहा गया है कि मोबाइल नंबर को पोर्ट करने में पहले 15 तक का समय लगता था, हालाँकि अब इसमें मात्र 5 दिन का ही समय लगने वाला है। आपको बता देते हैं कि यह नए रूल्स 16 दिसम्बर यानी आज से लागू हो गए हैं। आइये जानते हैं नए MNP रूल्स के बारे में…
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी किसी भी यूजर को अपने नंबर को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर तक ले जाने में मदद करता है। हालाँकि इस प्रोसेस में यूजर का मोबाइल नंबर पोर्ट के बाद भी वही रहता है, जो पोर्ट करने से पहले था।
हालाँकि सबसे बड़े बदलाव के रूप में TRAI के नए रूल्स में देखा गया है कि इसमें आपके नंबर को पोर्ट करने में पहले के मुकाबले काफी कम समय लगने वाला है। इसी कारण इस बार मोबाइल नंबर को पोर्ट करना भी काकी आसान हो गया है। अभी तक इस प्रोसेस में लगभग 15 दिनों का समय लगता था। हालाँकि अब यह घटकर मात्र 5 दिन ही रह गया है।
इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि TRAI के नए रूल्स के हिसाब से एक ही सर्कल या LSA में किसी अन्य नेटवर्क पर अगर आप नंबर पोर्ट करते हैं तो इसमें मात्र 3 दिनों का ही समय लगने वाला है। हालाँकि किसी अन्य LSA में अगर आप मोबाइल नंबर पोर्ट करते हैं तो आपको बता देते हैं कि इसमें लगभग 5 दिनों का समय लगने वाला है। हालाँकि अगर हम जम्मू और कश्मीर के अलावा असम और नार्थ ईस्ट सर्विस एरिया आदि की बात करें तो यहाँ अभी भी मोबाइल नंबर पोर्ट करने में 15 दिनों का ही समय लगने वाला है।
हर एक पोर्टिंग रिक्वेस्ट के लिए आपसे Rs 6.46 पैसे लिए जाने वाला हैं। इसके अलावा TRAI के अनुसार आपके नंबर पर सभी सेवा रात के समय में लगभग चार घंटों के लिए बंद रहने वाली है, यह पोर्टिंग की डेट पर ही होने वाला है।