Google ने लॉन्च कर दिया Nano Banana 2 Lite, केवल 4 सेकेंड में बन जाएगी इमेज, क्रिएटर्स की हो जाएगी मौज!

HIGHLIGHTS

Google ने Nano Banana 2 Lite AI इमेज मॉडल लॉन्च किया है, जो 4 सेकंड में तस्वीर बना सकता है.

यह मॉडल कम कीमत में बड़ी संख्या में AI इमेज तैयार करने के लिए बनाया गया है.

Google ने Gemini Omni Flash वीडियो जनरेशन मॉडल की उपलब्धता भी बढ़ा दी है.

Google ने लॉन्च कर दिया Nano Banana 2 Lite, केवल 4 सेकेंड में बन जाएगी इमेज, क्रिएटर्स की हो जाएगी मौज!

Google ने अपना नया AI इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 Lite लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और सबसे किफायती Gemini इमेज मॉडल है. यह मॉडल सिर्फ 4 सेकंड में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से AI इमेज तैयार कर सकता है. इसके साथ ही Google ने अपने मल्टीमॉडल वीडियो जनरेशन मॉडल Gemini Omni Flash की उपलब्धता भी बढ़ा दी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google का कहना है कि दोनों मॉडल मिलकर डेवलपर्स को AI इमेज और वीडियो बनाने का पूरा वर्कफ्लो उपलब्ध कराएंगे.

Nano Banana 2 Lite की खासियत

Nano Banana 2 Lite, जिसे gemini-3.1-flash-lite-image नाम से पेश किया गया है, खासतौर पर उन डेवलपर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें कम समय में बड़ी संख्या में AI इमेज तैयार करनी होती हैं. कंपनी के मुताबिक यह मॉडल लगभग 4 सेकंड में टेक्स्ट से इमेज बना सकता है. इसे तेज प्रोटोटाइप तैयार करने, विजुअल आइडिया बनाने, बड़ी संख्या में इमेज जनरेट करने और कम लागत वाले AI प्रोजेक्ट्स के लिए डिजाइन किया गया है. Google ने इसे पुराने gemini-2.5-flash-image मॉडल का नया विकल्प भी बताया है.

कितनी है कीमत?

Google ने Nano Banana 2 Lite की कीमत 1K रेजोल्यूशन वाली प्रति इमेज 0.034 डॉलर रखी है. कंपनी का कहना है कि यह Nano Banana सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है और बड़े पैमाने पर AI इमेज बनाने वाले डेवलपर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा.

कम कीमत और तेज स्पीड के बावजूद Google का दावा है कि यह मॉडल बेहतर Prompt Adherence, एक जैसे कैरेक्टर और इमेज के अंदर पढ़ने योग्य टेक्स्ट भी तैयार कर सकता है.

Google ने समझाया तीनों मॉडल का अंतर

  • Google के अनुसार Nano Banana 2 Lite उन लोगों के लिए है जिन्हें सबसे तेज स्पीड चाहिए.
  • वहीं Nano Banana 2 स्पीड, कीमत और इमेज क्वालिटी के बीच संतुलन बनाता है.
  • अगर किसी को प्रोफेशनल लेवल की AI इमेज, ज्यादा कंट्रोल और बेहतर रिजल्ट चाहिए, तो उसके लिए Nano Banana Pro सबसे उपयुक्त रहेगा.

Gemini Omni Flash भी हुआ उपलब्ध

Google ने Gemini Omni Flash को भी ज्यादा डेवलपर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है. यह मल्टीमॉडल AI मॉडल टेक्स्ट, फोटो और वीडियो की मदद से AI वीडियो तैयार कर सकता है. इसकी मदद से यूजर सामान्य भाषा में निर्देश देकर वीडियो एडिट कर सकते हैं और कई बार बदलाव करने के बाद भी वीडियो में एक जैसी क्वालिटी बनाए रख सकते हैं.

फिलहाल यह मॉडल अधिकतम 10 सेकंड तक के वीडियो बना सकता है. भविष्य में इससे लंबे वीडियो बनाने की सुविधा भी जोड़ी जाएगी.

कहां मिलेगा नया AI मॉडल?

Nano Banana 2 Lite अब Google AI Studio, Gemini API और Gemini Enterprise Agent Platform पर उपलब्ध है. इसके अलावा Google इसे धीरे-धीरे अपने दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे Gemini App, Google Search AI Mode, NotebookLM, Google Photos, Google Flow, Stitch और Google Ads में भी शामिल कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile